श्रीकांत त्यागी मामले में विरोध तेज : मांगेराम त्यागी बोले- 21 को होगी महापंचायत, अब BJP का पक्का इलाज करेंगे


मुजफ्फरनगर। नोएडा में श्रीकांत त्यागी मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। बीजेपी नेताओं को वेस्ट यूपी में त्यागी समाज के विरोध का खुलकर सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि त्यागी समाज के नेता बीजेपी नेताओं की किसी बात को सुनने को तैयार है। उनकी बस एक ही मांग है कि श्रीकांत त्यागी को जल्द से जल्द रिहा किया जाए। वरना सरकार को सबक सिखाएंगे। इसके लिए 21 तारीख को नोएडा में त्यागी समाज विरोध प्रदर्शन भी करेगा।
लाठी खाकर अब वोट नहीं देगा त्यागी समाज
भारतीय किसान यूनियन के उपाध्यक्ष और त्यागी समाज के नेता मांगेराम त्यागी ने बीजेपी नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में त्यागी समाज का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए हम हर सीमा लांघ जाएंगे। अगर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के दिमाग में हो, जैसे कि महेश शर्मा जी हैं, वोट भी दो और इनकी लाठी खाओ। जेल भी जाओ। ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
कभी लखीमपुर गए हैं सांसद जी
उन्होंने कहा कि श्रीकांत त्यागी हमारे ही समाज का बेटा है। सांसद महेश शर्मा से मैंने नाराजगी व्यक्त कर दी है। उनको आईना भी दिखाया कि आप त्यागी समाज को इतना कमजोर नहीं समझें। छोटी छोटी घटनाओं में सांसद दखलंदाजी करते हैं। वहीं, लखीमपुर कांड में जो इतनी बड़ी घटना हुई वहां पर तो किसी भी सांसद ने जाकर नहीं देखा।
हमें टारगेट न बनाओ सरकार
उन्होंने कहा कि त्यागी समाज अनाथ नहीं है। अगर दिमाग में यह बात होगी कि पहले मुसलमान टारगेट था फिर किसान टारगेट था। फिर जाट का टारगेट हुआ और अब त्यागी टारगेट पर है। आप व्यापारी वर्ग से ही सरकार चलाओगे क्या।
क्या आतंकवादी है श्रीकांत त्यागी
इस छोटी सी घटना में श्रीकांत त्यागी पर 10 हजार से लेकर लाखों रुपए तक का इनाम घोषित कर दिया गया। क्या वह ओसामा बिन लादेन था। सोशल मीडिया पर ऐसी घटनाएं रोज देखने को मिलती हैं। क्या उन पर ऐसी ही कार्रवाई होती है।
सांसद महेश शर्मा ने खोदी दी है कब्र
योगी और मोदी जी का बुलडोजर यह अच्छी बात है। हमारे पास बुलडोजर नहीं हमारे पास उंगली है। यह जो त्यागी समाज की उंगली है, इस उंगली से 2024 के इलेक्शन में इनका इलाज कर देंगे। चुनाव में जब बटन किसी और पार्टी का दबेगा तब इनका इलाज होगा।
भाजपा को वोट दिया, वहीं उत्पीडन
यह उंगली अब भाजपा का इलाज करेगी त्यागी समाज भारत में एक ऐसा समाज है जो 100 फीसद वोट भाजपा को देता रहा है हमारा ही इस सरकार में उत्पीड़न किया जा रहा है। अगर यह समझते हैं कि भाजपा में त्यागी समाज की वोटों का कोई महत्व नहीं है तो यह इनकी गलतफहमी है हमारी 74 शाखाएं हैं।
अभी भी वक्त है सुधर जाओ
उन्होंने कहा कि 21 अगस्त को गाजियाबाद में हम एक महापंचायत कर रहे हैं। 15 लाख लोग मौजूद होंगे जो सर्व समाज के लोग होंगे। सांसद महेश शर्मा ने बीजेपी की कब्र खोद दी है। अब भी सुधर जाओ 21 तारीख अभी दूर है। श्रीकांत त्यागी 21 तारीख तक बाहर चाहिए अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की संथाल जनजाति की अजीब परंपराएं : अगर प्रेमी के घर में डटी रहे लड़की तो उसके साथ कराते हैं शादी
