10 साल के बच्चे ने रचा झूठी किडनैपिंग की कहानी, जानें क्या है पूरी ख़बर


नई दिल्ली: बड़े तो बड़े अब छोटे भी किडनैपिंग की कहानी बनाने में माहिर हो गयें हैं। एक स्कूल में पढ़ने वाला बच्चा जिसने खुद अपनी झूठी किडनैपिंग की कहानी बना डाली। ये कहानी महाराष्ट्र के चंद्रपुर में रहने वाले एक महज़ 10 साल के बच्चे की है। जिसने माता-पिता की डाट से बचने के लिए अपनी झूठी किडनैपिंग की कहानी बना डाली।
झूठी किडनैपिंग की कहानी
यह झूठी किडनैपिंग की कहानी बच्चे ने इसलिए बनाया क्योकि उसने स्कूल बंक किया था और माँ को पता ना चल जाये इसके लिए ये झूठ बोला। पुलिस ने जब छान-बिन की तो पता चला की बच्चे ने टीवी पर क्राइम शो देख कर ये झूठी कहानी बना दी और अपने माँ को बताया।
बच्चे ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया की वह जब स्कूल जा रहा था तब उसे कुछ गुंडों ने गाड़ी में किडनैप किया था। उसने कहा की मैंने उनसे अपनी जान को बचाया और भाग आया। यह बात जब उसने अपने माता-पिता को बताया तो उनके पैरो तलें जमीन खिसक गईं। इस बात का पता चलते ही उन्होंने पुलिस को यह बताया।
बच्चे ने जो गाड़ी नंबर बताया था और जो गाड़ी चलने वाले का हुलिया बताया था उस सुराग पर पुलिस ने सारे फुटेज ढूंढ लिए CCTV ढूंढ ली मगर उसके मुताबिक वो नहीं मिला। पुलिस को बहुत ढूंढ़ने पर भी वो गाड़ी और हुलिए वाला इंसान नहीं मिला। पुलिस ने बच्चे से जब दोबारा पूछताछ की तब उसने बताया की उसने ये सब क्राइम शो देख कर बताया है। उसकी कोई किडनैपिंग नहीं हुई थी।