सार्वजनिक परिवहन वायू, ध्वनि प्रदूषण से मुक्त होना समय की मांग- योगी


लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। तब से उत्तर प्रदेश में प्रगति का कार्य देखने को मिला है। अभी हाल ही में योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों को चलाने का ऐलान किया था।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम में 42 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ किया। इसी के साथ उन्होंने कार्यक्रम में कहा, "नगरीय क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन वायू, ध्वनि प्रदूषण से मुक्त होना समय की मांग है। इसी के तहत आज लखनऊ और कानपुर में इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ हो रहा है।"
लखनऊ: एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 42 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 25, 2022
उन्होंने कहा, "नगरीय क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन वायू, ध्वनि प्रदूषण से मुक्त होना समय की मांग है। इसी के तहत आज लखनऊ और कानपुर में इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ हो रहा है।" pic.twitter.com/NP7v7sLtIW
वहीं दूसरी तरफ आपको यह भी बता दें कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को नशा मुक्त प्रदेश बनाना चाहते हैं। जिसके लिए उन्होंने इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को आदेश भी दे दिया है। इस बात की जानकारी लखनऊ के मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने दी है।
मुख्यमंत्री जी ने पिछले 2 दिनों में उत्तर प्रदेश को बहुत तेजी से एक नए अभियान को आगे बढ़ाने और प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के निर्देश दिए हैं। परसों से ही पूरे प्रदेश में छापे मारे जा रहे हैं: अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, लखनऊ (24.08) pic.twitter.com/hLvI5saQD9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 25, 2022
उन्होंने बताया है कि, मुख्यमंत्री जी ने पिछले 2 दिनों में उत्तर प्रदेश को बहुत तेजी से एक नए अभियान को आगे बढ़ाने और प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के निर्देश दिए हैं। परसों से ही पूरे प्रदेश में छापे मारे जा रहे हैं।
उन्होंने आज ये निर्देष दिया है कि सभी पुलिस अधिकारियों, ज़िला अधिकारी, SDM और CO को 1 सप्ताह का समय दिया जाए कि सभी ड्रग से जुड़े व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके ठिकानों पर छापे मारें और कार्रवाई करें।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की संथाल जनजाति की अजीब परंपराएं : अगर प्रेमी के घर में डटी रहे लड़की तो उसके साथ कराते हैं शादी
