Home » उत्तर प्रदेश » Delhi Varanasi वंदे भारत स्लीपर का पहला वीडियो आया सामने, जानें रूट और टाइम टेबल

Delhi Varanasi वंदे भारत स्लीपर का पहला वीडियो आया सामने, जानें रूट और टाइम टेबल

Delhi-Varanasi Vande Bharat Sleeper Train

Delhi Varanasi Vande Bharat Sleeper Train : दिल्ली और वाराणसी के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ट्रेन के अंदर का पहला वीडियो सामने आने के बाद इसके आधुनिक इंटीरियर और यात्रियों की सुविधाओं की चर्चा हो रही है। प्रीमियम स्लीपर ट्रेन में आरामदायक बर्थ से लेकर मोबाइल-लैपटॉप चार्जिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी है।

Delhi-Varanasi Vande Bharat Sleeper Train

बता दें कि दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को 31 अक्टूबर 2026 को शुरू करने की योजना बताई गई है। सामने आए वीडियो में कोच का डिजाइन, बेहतर लाइटिंग और ऊपरी बर्थ तक पहुंचने के लिए बनाई गई सीढ़ियां दिखाई गई हैं।

Delhi Varanasi Vande Bharat Sleeper Train

ट्रेन को इस तरह तैयार किया गया है कि रातभर के सफर में यात्रियों को आराम और आधुनिक सुविधाएं मिल सकें। वंदे भारत स्लीपर के कोच में यात्रियों की सुविधा के लिए कई इंतजाम किए गए हैं। इनमें सेंसर आधारित टच-फ्री बायो-टॉयलेट, बेहतर रोशनी और मोबाइल व लैपटॉप चार्ज करने की सुविधा शामिल है। ट्रेन में कवच जैसी सुरक्षा तकनीक भी दिए जाने की जानकारी सामने आई है। इन सुविधाओं का उद्देश्य यात्रियों के सफर को अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बनाना है।

823 यात्रियों की क्षमता

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली यह ट्रेन करीब 760 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसमें कुल 16 कोच होंगे। इनमें 11 थर्ड एसी, चार सेकंड एसी और एक फर्स्ट एसी कोच शामिल होगा। ट्रेन में लगभग 823 यात्रियों के सफर करने की क्षमता बताई गई है। इसका संचालन उत्तर रेलवे करेगा।

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

ट्रेन के रूट में गाजियाबाद, अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल और प्रयागराज प्रमुख ठहराव होंगे। इससे इन शहरों के यात्रियों को भी दिल्ली और वाराणसी के बीच यात्रा का विकल्प मिलेगा।

ट्रेन का टाइम टेबल

स्टेशन आगमन प्रस्थान
नई दिल्ली — रात 9:40 बजे
गाजियाबाद रात 10:13 बजे रात 10:15 बजे
अलीगढ़ रात 11:20 बजे रात 11:22 बजे
कानपुर सेंट्रल रात 2:45 बजे रात 2:50 बजे
प्रयागराज सुबह 5:05 बजे सुबह 5:10 बजे
वाराणसी सुबह 7:10 बजे —

वापसी का टाइम-टेबल

स्टेशन आगमन प्रस्थान
वाराणसी — रात 8:50 बजे
प्रयागराज रात 10:35 बजे रात 10:40 बजे
कानपुर सेंट्रल रात 12:40 बजे रात 12:45 बजे
अलीगढ़ सुबह 3:55 बजे सुबह 3:57 बजे
गाजियाबाद सुबह 5:25 बजे सुबह 5:27 बजे
नई दिल्ली सुबह 6:10 बजे —

Read More : Zelensky Trump: पुतिन की सोच अमेरिका से बेहतर समझता है यूक्रेन, जेलेंस्की ने बताया क्यों

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?