Home » उत्तर प्रदेश » UP Election 2027 के सर्वे में NDA को 66.6% समर्थन, CM की पसंद में योगी या अखिलेश; जानें आगे कौन?

UP Election 2027 के सर्वे में NDA को 66.6% समर्थन, CM की पसंद में योगी या अखिलेश; जानें आगे कौन?

UP Election 2027

UP Election 2027 : उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा, समाजवादी पार्टी और अन्य दल चुनावी तैयारियों में जुटे हैं। इसी बीच News18 के मेगा ओपिनियन पोल में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को बड़ी बढ़त मिलती दिखाई गई है। सर्वे के अनुसार, अगर अभी चुनाव कराए जाएं तो एनडीए को 66.6 फीसदी लोगों का समर्थन मिल सकता है।

UP Election 2027

बता दें कि इस सर्वे में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन को 26.4 फीसदी, जबकि बहुजन समाज पार्टी को 5.4 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया। करीब 65 फीसदी उत्तरदाताओं ने भाजपा सरकार को लगातार तीसरी बार मौका देने का समर्थन किया।

UP Election 2027

मुख्यमंत्री पद की पसंद में भी योगी आदित्यनाथ आगे हैं। सर्वे में 66.2 फीसदी लोगों ने योगी को पसंद किया, जबकि अखिलेश यादव को 24.4 फीसदी समर्थन मिला। वहीं, सरकार के कामकाज से 77.1 फीसदी लोगों ने संतुष्टि जताई। इसके मुकाबले 13.5 फीसदी उत्तरदाता असंतुष्ट रहे। सर्वे में 33.4 फीसदी लोगों ने कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को मतदान के फैसले में महत्वपूर्ण बताया। रोजगार और महंगाई भी मतदाताओं की चिंताओं में शामिल रहे। भ्रष्टाचार को 3.4 फीसदी, राम मंदिर निर्माण को 1.6 फीसदी और जाति एवं आरक्षण को 1.3 फीसदी लोगों ने प्रमुख मुद्दा बताया।

इन क्षेत्रों में NDA को बढ़त

क्षेत्रवार आंकड़ों में रुहेलखंड में एनडीए को 73.2 फीसदी, दोआब में 70.4 फीसदी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 70.1 फीसदी समर्थन मिलता दिखाया गया है। बुंदेलखंड में एनडीए का समर्थन 56 फीसदी और उत्तर-पूर्वी यूपी में 60.6 फीसदी बताया गया। वहीं, उत्तर-पूर्वी यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन को 34 फीसदी समर्थन मिला। News18 के मुताबिक, सर्वे 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 के बीच उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में किया गया। इसमें 18 साल से अधिक उम्र के 30,925 लोगों की राय घर-घर जाकर दर्ज की गई। हालांकि, ओपिनियन पोल चुनाव परिणाम नहीं होता। यह सर्वे के समय लोगों की राय को दर्शाता है। वास्तविक नतीजे चुनाव के दौरान मतदाताओं के फैसले पर निर्भर करेंगे।

Read More : UP में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?