Home » उत्तर प्रदेश » YouTube Creator Collective में छाया Headlines India, ग्रोथ का राज जानने CEO नवीन चौहान के पास पहुंचे क्रिएटर्स

YouTube Creator Collective में छाया Headlines India, ग्रोथ का राज जानने CEO नवीन चौहान के पास पहुंचे क्रिएटर्स

YouTube Creator Collective

YouTube Creator Collective : देश के अलग-अलग हिस्सों से आए YouTube Creators शुक्रवार यानी आज 18 सिंतबर को उत्तराखंड में एक मंच पर जुटे. YouTube Creator Collective की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अलग-अलग कैटेगरी, क्षेत्र और भाषाओं में कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर्स ने हिस्सा लिया. Headlines India के संस्थापक और CEO नवीन चौहान भी कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने दूसरे क्रिएटर्स के साथ अपने अनुभव शेयर किए.

YouTube Creator Collective

कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू हुआ और दोपहर 1:30 बजे तक चला. इस दौरान क्रिएटर्स को कार्यक्रम के उद्देश्य के साथ आने वाले समय में YouTube के लिए कंटेंट तैयार करने और चैनल की ग्रोथ को आगे बढ़ाने से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की जानकारी दी गई.

YouTube Creator Collective

कार्यक्रम में मौजूद कई क्रिएटर्स की दिलचस्पी Headlines India के YouTube चैनल की ग्रोथ को जानने में रही. कम समय में चैनल के 10 मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंचने को लेकर क्रिएटर्स ने नवीन चौहान से सवाल किए. नवीन चौहान ने चैनल की इस यात्रा से जुड़े अपने अनुभव खुलकर साझा किए. उन्होंने कंटेंट पर काम करने और YouTube पर लगातार आगे बढ़ने के दौरान मिले अनुभवों के बारे में दूसरे क्रिएटर्स से बातचीत की. इस दौरान कई शुरुआती कंटेंट क्रिएटर्स ने उनसे मुलाकात की और सेल्फी भी ली.

क्रिएटर्स ने भी शेयर किए अनुभव

Meetup की खास बात यह रही कि अलग-अलग क्षेत्र और भाषाओं से जुड़े YouTubers को एक-दूसरे से मिलने का मौका मिला. क्रिएटर्स ने अपने कंटेंट, काम करने के तरीके और ग्रोथ से जुड़े अनुभव आपस में साझा किए. इस तरह कार्यक्रम नए और पुराने क्रिएटर्स के लिए नेटवर्किंग के साथ अपने कंटेंट को बेहतर समझने का प्लेटफॉर्म बना. अब अगला कार्यक्रम 9 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित किया जाएगा. इसमें एक बार फिर Headlines India के CEO नवीन चौहान को आमंत्रित किया गया है.

Read More : Scotland Tourism: घूम आएं ये 9 शानदार जगहें, कहीं प्राचीन किले तो कहीं झीलों के बीच मिलेगा सुकून

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?