Home » अंतरराष्ट्रीय » Scotland Tourism: घूम आएं ये 9 शानदार जगहें, कहीं प्राचीन किले तो कहीं झीलों के बीच मिलेगा सुकून

Scotland Tourism: घूम आएं ये 9 शानदार जगहें, कहीं प्राचीन किले तो कहीं झीलों के बीच मिलेगा सुकून

Scotland

Scotland Tourism : World Tour पर निकलने का प्लान हो तो ऐसी जगह चुनने का मन करता है, जहां घूमने के साथ सुकून और मौज-मस्ती दोनों मिल सकें। अगर आपको पहाड़, झीलें, पुराने किले और सदियों पुरानी कहानियां पसंद हैं, तो स्कॉटलैंड आपकी ट्रैवल लिस्ट में शामिल हो सकता है। यहां हर शहर का अपना अलग अंदाज है। कहीं हरियाली के बीच प्राचीन किलों के अवशेष दिखाई देते हैं तो कहीं खूबसूरत झीलें और पुराने शहर यात्रियों को आकर्षित करते हैं। इतिहास जानने वाले हों, प्रकृति के बीच छुट्टियां बिताने वाले या एडवेंचर पसंद करने वाले, स्कॉटलैंड में हर तरह के यात्री के लिए कुछ न कुछ खास मौजूद है।

Scotland

स्कॉटलैंड के दक्षिण-पश्चिम में स्थित आयरशायर प्राकृतिक नजारों और ऐतिहासिक जगहों के कारण खास है। यहां पुराने किलों के अवशेष देखने के साथ खुले प्राकृतिक इलाकों में समय बिताया जा सकता है।

Scotland Tourism

गैलोवे और दक्षिणी आयरशायर क्षेत्र प्रकृति प्रेमियों के बीच खास पहचान रखता है। गोल्फ पसंद करने वाले यात्रियों के लिए भी यह इलाका आकर्षण का केंद्र है। हाइलैंड क्षेत्र में स्थित इनवरनेस की यात्रा में प्रकृति और इतिहास दोनों का मजा लिया जा सकता है। इसके पास मौजूद लोच नेस झील अपनी खूबसूरती के साथ उससे जुड़ी रहस्यमयी कहानियों के लिए भी दुनियाभर में मशहूर है। शहर के संग्रहालयों में पुरानी कलाकृतियां और हथियार देखने को मिलते हैं। आसपास के प्राकृतिक इलाकों में पैदल घूमना भी अच्छा अनुभव हो सकता है।

Scotland

पर्थ

टे नदी के किनारे बसा पर्थ इतिहास पसंद करने वाले यात्रियों को निराश नहीं करता। इसके आसपास कई पुराने किले मौजूद हैं, जिनमें हंटिंगटावर और एल्को जैसे नाम शामिल हैं। शहर की पुरानी इमारतों और चर्चों को देखते हुए स्कॉटलैंड के बीते दौर को करीब से समझने का मौका मिलता है। स्कॉटलैंड के प्रमुख शहरों में शामिल डंडी अपने वैज्ञानिक इतिहास के लिए जाना जाता है। यहां प्रसिद्ध आरआरएस डिस्कवरी जहाज पर्यटकों के आकर्षण का बड़ा केंद्र है। इसके अलावा संग्रहालय, वेधशाला और आसपास मौजूद ऐतिहासिक इमारतें भी यात्रा को दिलचस्प बना सकती हैं।

Scotland

सेंट एंड्रयूज

गोल्फ पसंद है तो सेंट एंड्रयूज का नाम जरूर याद रखें। यह शहर गोल्फ की दुनिया में खास पहचान रखता है। इसके साथ यहां ऐतिहासिक विश्वविद्यालय, पुराने महल और खूबसूरत इमारतें भी देखने को मिलती हैं। केली कैसल और आसपास के बगीचे इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं। एबरडीन की पहचान इसकी ग्रेनाइट से बनी इमारतों से होती है, जिसके कारण इसे अक्सर ग्रेनाइट सिटी कहा जाता है। शहर में गोथिक वास्तुकला, पुराने पुल और ऐतिहासिक इमारतें देखने लायक हैं। समुद्री सफर पसंद करने वाले यात्री यहां से आसपास के द्वीपों की यात्रा का प्लान भी बना सकते हैं।

Scotland

स्टर्लिंग

स्कॉटलैंड के इतिहास को करीब से देखना चाहते हैं तो स्टर्लिंग खास जगह है। पहाड़ी पर बना स्टर्लिंग कैसल यहां का प्रमुख आकर्षण है। इसके अलावा विलियम वॉलेस की याद में बनाया गया विशाल स्मारक भी पर्यटकों को आकर्षित करता है। ऊंचाई से आसपास का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। ग्लासगो उन यात्रियों को पसंद आ सकता है जिन्हें कला, वास्तुकला और शहरों की चहल-पहल अच्छी लगती है। यहां विक्टोरियन और गोथिक शैली की इमारतों के साथ संग्रहालय और कला दीर्घाएं मौजूद हैं। जॉर्ज स्क्वायर और ग्लासगो विश्वविद्यालय शहर के प्रमुख आकर्षणों में शामिल हैं।

Scotland

एडिनबर्ग

स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबर्ग इतिहास और आधुनिक जीवन का खूबसूरत मेल दिखाती है। यहां का एडिनबर्ग कैसल शहर की पहचान है। पुराने शहर की गलियों में घूमते हुए सदियों पुराने स्कॉटलैंड की झलक मिलती है। महल, खूबसूरत गार्डन और ऐतिहासिक इमारतों के कारण एडिनबर्ग World Tour के दौरान स्कॉटलैंड की यात्रा को यादगार बनाने वाला शानदार पड़ाव बन सकता है।

Scotland

फिर देर किस बात की… जल्दी से उठाईए मोबाइल और बुक करिए अपने परिवार संग इस अनोखे प्लेस को विजीट करने का टिकट… और हां आज के डिजिटल युग में अपने संग कैमरा ले जाना न भूले अन्यथा… आप अपने बिताए गए खास मूवमेंट को कैप्चर नहीं कर पाएंगे।

Read More : Travel Guide: इस राज्य में बसा है India का खूबसूरत ‘मिनी तिब्बत’, यहां उल्टी दिशा में बहता है पानी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?