Home » अंतरराष्ट्रीय » Japan Earthquake: 5.9 तीव्रता से कांपा टोक्यो, इमरजेंसी अलर्ट से मचा हड़कंप; कई लोग घायल

Japan Earthquake: 5.9 तीव्रता से कांपा टोक्यो, इमरजेंसी अलर्ट से मचा हड़कंप; कई लोग घायल

Earthquake
Earthquake

Japan Earthquake : जापान में रविवार को आए तेज भूकंप (Japan Earthquake) से कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। 5.9 तीव्रता के इस भूकंप के झटके राजधानी टोक्यो समेत आसपास के कई प्रान्तों में महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लोगों के मोबाइल फोन पर एक साथ इमरजेंसी अलर्ट बजने लगे। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक भूकंप का केंद्र दक्षिणी इबाराकी प्रान्त में जमीन से करीब 70 किलोमीटर नीचे था।

Earthquake

यह इलाका भूकंपीय गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। शुरुआती आकलन में अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने भूकंप की तीव्रता 5.8 बताई थी, जबकि जापानी एजेंसियों ने बाद में इसे 5.9 मापा।

Japan Earthquake

भूकंप के बाद इबाराकी, चिबा और सैतामा में लोगों के घायल होने की सूचना सामने आई है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार इबाराकी में करीब 20 लोग घायल हुए हैं, जबकि फायर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी ने शुरुआती तौर पर कम से कम पांच लोगों के घायल होने की जानकारी दी थी। अधिकारियों ने कहा कि अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

ट्रेन सेवाओं पर पड़ा असर

भूकंप के कारण टोक्यो और नारिता हवाई अड्डे के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों समेत कई लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। कई ट्रेनें देरी से चलीं। हालांकि, ईस्ट जापान रेलवे के मुताबिक शिंकानसेन बुलेट ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं। टोक्यो के कोटो इलाके में भूमिगत पानी की पाइपलाइन फटने से सड़क पर पानी फैल गया। TEPCO पावर ग्रिड के अनुसार भूकंप के बाद करीब 460 घरों की बिजली चली गई थी, जिसे रविवार सुबह तक बहाल कर दिया गया। जापान की परमाणु नियामक संस्था ने बताया कि परमाणु संयंत्रों में किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं है।

सरकार ने गठित की टास्क फोर्स

प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने भूकंप के बाद संभावित नुकसान का आकलन करने के लिए टास्क फोर्स गठित की है। अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों से स्थिति पर नजर बनाए रखने और आगे के झटकों को लेकर सतर्क रहने को कहा है। जापान में पिछले महीने क्यूशू के कुमामोटो क्षेत्र में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। उस हादसे में 38 लोगों की मौत और 364 लोग घायल हुए थे। भूकंप से 1,500 से अधिक इमारतें नष्ट हुई थीं, जबकि करीब 20 हजार इमारतों को नुकसान पहुंचा था।

Read More : IND vs SL 2nd Test: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, कुलदीप बाहर; सारांश जैन का डेब्यू

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?