Home » उत्तर प्रदेश » Agra के किसानों के लिए खुशखबरी! डौकी में आलू-चिप्स और पेठा प्रोसेसिंग की पहुंचीं मशीनें

Agra के किसानों के लिए खुशखबरी! डौकी में आलू-चिप्स और पेठा प्रोसेसिंग की पहुंचीं मशीनें

Agra News : आगरा के डौकी में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के तहत बना कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटर अब जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इस सेंटर में पोटैटो चिप्स प्रोसेसिंग लाइन और पेठा प्रोसेसिंग लाइन की मशीनें पहुंच चुकी हैं जबकि नमकीन प्रोसेसिंग की मशीन भी जल्द आने की उम्मीद जताई जा रही है। इन मशीनों के जरिए किसान और उद्यमी अपने कच्चे माल को किराए पर प्रसंस्करण कराकर सीधे बाजार में बेच सकेंगे।

खाद्य प्रसंस्करण विभाग के उद्यान परिक्षेत्र डौकी में सात हजार वर्ग फुट क्षेत्रफल में जिले का पहला कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटर बनकर तैयार हुआ है। इसमें से पांच हजार वर्ग फुट में प्रसंस्करण हॉल विकसित किया गया है।

Agra News

इसके साथ भंडारण कक्ष और प्रशिक्षण केंद्र कक्ष भी बनाए गए हैं। यहां आलू पेठा और नमकीन की प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित की जानी हैं जिनमें से आलू और पेठा की मशीनें क्रमशः 37 लाख और 58 लाख रुपये की लागत से आ चुकी हैं। इन मशीनों की क्षमता प्रति घंटा 150 से 200 किलोग्राम माल के प्रसंस्करण की है। इनकी मदद से आलू के चिप्स पाउडर और अन्य उत्पाद तैयार किए जा सकेंगे साथ ही विभिन्न किस्मों का पेठा भी बनाया जा सकेगा। खास बात यह है कि यह मशीनें माल की पैकिंग का काम भी करेंगी जिससे किसान और उद्यमी अपने उत्पाद को आसानी से बाजार में बेच सकेंगे। इसके लिए विभाग की ओर से एक निर्धारित किराया दर लागू की जाएगी।

मशीनों की स्थापना: प्रधानाचार्य

राजकीय खाद्य प्रसंस्करण संस्थान के प्रधानाचार्य लोकेश सेंगर ने बताया कि आलू और पेठा प्रसंस्करण की मशीनें पहुंच चुकी हैं और इन्हें स्थापित करने का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द इन्हें शुरू कर दिया जाएगा जिससे किसान और उद्यमी दोनों को फायदा मिलेगा और वे बेहद कम किराए में अपने माल का प्रसंस्करण कराकर बाजार में बेच सकेंगे। इस सेंटर पर सिर्फ किसान ही नहीं बल्कि युवा उद्यमी स्वयं सहायता समूह और एफपीओ से जुड़े सदस्य भी प्रसंस्करण और पैकिंग का प्रशिक्षण हासिल कर सकेंगे। इससे उन्हें भविष्य में अपनी खुद की प्रसंस्करण यूनिट लगाने में भी मदद मिलेगी।

Read More : Agra में अयोध्या धाम जैसा दिखेगा जनकपुरी महोत्सव, तैयार होगा विशाल जनक महल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?