Home » उत्तर प्रदेश » UPSSSC ASO Answer Key 2026 जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड; 2 अगस्त तक दर्ज करें आपत्ति

UPSSSC ASO Answer Key 2026 जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड; 2 अगस्त तक दर्ज करें आपत्ति

UPSSSC ASO Answer Key 2026 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (ARO) मुख्य परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उसके उत्तर को लेकर आपत्ति है तो उम्मीदवार 2 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपना दावा दर्ज करा सकते हैं।

यह भर्ती अभियान उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (ARO) के कुल 1,565 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी होना परिणाम से पहले का अहम चरण माना जा रहा है।

UPSSSC ASO Answer Key 2026

ASO और ARO मुख्य परीक्षा 26 जुलाई 2026 को एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ऑफलाइन (पेन एंड पेपर) मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए थे। प्रश्नपत्र में मुख्य रूप से सांख्यिकी, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी और उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल शामिल थे। प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने उत्तरों का आधिकारिक उत्तर कुंजी से मिलान कर सकते हैं। इससे उन्हें परिणाम घोषित होने से पहले अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाने में मदद मिलेगी। साथ ही यदि किसी उत्तर में त्रुटि नजर आती है तो उसके खिलाफ समय रहते आपत्ति भी दर्ज कराई जा सकती है।

उम्मीदवार 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आपत्ति दर्ज करने से पहले सभी उत्तरों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें, क्योंकि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद भेजे गए किसी भी दावा या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर Latest News सेक्शन में उपलब्ध UP Assistant Statistical Officer/Assistant Research Officer Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर उत्तर कुंजी का पीडीएफ खुल जाएगा, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है।

Read More : UP Weather: मेरठ-सहारनपुर में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, कई इलाकों में जलभराव ने बढ़ाई मुश्किलें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?