Home » उत्तर प्रदेश » Agra में करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे CM Yogi, लेडी लॉयल अस्पताल समेत कई योजनाओं का होगा शिलान्यास

Agra में करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे CM Yogi, लेडी लॉयल अस्पताल समेत कई योजनाओं का होगा शिलान्यास

Agra News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही आगरा दौरे पर शहर को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान वे स्वास्थ्य, सड़क, जल निकासी, शिक्षा और पर्यटन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के साथ स्थानीय स्तर के विकास कार्यों को भी शामिल किया गया है, जिनका उद्देश्य शहर की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना है। मुख्यमंत्री जिन प्रमुख योजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनमें 93.81 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 150 बेड का लेडी लॉयल अस्पताल सबसे अहम परियोजना है।

इसके अलावा, 79.15 करोड़ रुपये की लागत से सुभाष पार्क से मारुति एस्टेट तक बनने वाली सीएम ग्रिड रोड का भी शिलान्यास किया जाएगा। इन दोनों परियोजनाओं से स्वास्थ्य सेवाओं और शहर की यातायात व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Agra News

शहर में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए शास्त्रीपुरम क्षेत्र में 65.44 करोड़ रुपये की लागत से स्टॉर्म वाटर ड्रेन का निर्माण कराया जाएगा। वहीं सदरवन कच्चे नाले को पक्का करने पर 18.79 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्री कैलाश मंदिर क्षेत्र के विकास पर 15.26 करोड़ रुपये की योजना भी शुरू की जाएगी। इसके साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय के नए भवन और कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण भी इस पैकेज का हिस्सा है। विकास योजनाओं में 30 मीटर चौड़े मास्टर प्लान मार्ग का निर्माण, एसएन मेडिकल कॉलेज में नया रजिस्ट्रेशन कॉम्प्लेक्स और बल्केश्वर पार्क के पुनर्निर्माण जैसी परियोजनाएं भी शामिल हैं।

इसके अलावा, राजकीय पॉलीटेक्निक, मनकेड़ा में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना का काम भी शुरू कराया जाएगा। इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहर में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार और नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाना है।

रहेगा विशेष जोर

इस बार विकास योजनाओं में केवल बड़े प्रोजेक्ट ही नहीं, बल्कि स्कूलों, अस्पतालों, सड़कों, पुलियों, नालों और सार्वजनिक स्थलों के जीर्णोद्धार जैसे कार्यों को भी प्राथमिकता दी गई है। लंबे समय से चर्चा में रहे यमुना रिवरफ्रंट, आगरा बैराज और इंटरनेशनल स्टेडियम जैसी परियोजनाएं फिलहाल इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, स्थानीय स्तर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर सरकार का विशेष फोकस दिखाई दे रहा है, जिससे शहरवासियों को रोजमर्रा की समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है

Read More : UP में 26 जुलाई तक भारी बारिश से राहत, फिर बदलेगा मौसम का मिजाज; पढ़ें अपने शहर का हाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?