Home » उत्तर प्रदेश » Sawan 2026: आगरा के प्रमुख शिवालयों में तैयारियां तेज, पहले सोमवार पर लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यवस्था

Sawan 2026: आगरा के प्रमुख शिवालयों में तैयारियां तेज, पहले सोमवार पर लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यवस्था

Sawan 2026 : आगरा में सावन माह की शुरुआत से पहले प्रमुख शिवालयों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन और 3 अगस्त को पड़ने वाले पहले सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर प्रशासन और नगर निगम ने सुरक्षा, सफाई, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर व्यापक इंतजाम शुरू कर दिए हैं। मनकामेश्वर, कैलाश, राजेश्वर और पृथ्वीनाथ मंदिरों में दर्शन व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए अलग-अलग स्तर पर विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

मनकामेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा-अर्चना की व्यवस्था की गई है। मंदिर प्रशासन के अनुसार सावन के दौरान मंदिर के पट सुबह चार बजे से देर रात तक खुले रहेंगे। नियमित पूजा के साथ रुद्राभिषेक सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा।

Sawan 2026

अब तक करीब 30 परिवार पूरे सावन के लिए विशेष रुद्राभिषेक और श्रावण अनुष्ठान की बुकिंग करा चुके हैं। पहले सोमवार को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था भी की जाएगी। कैलाश महादेव मंदिर में अभिषेक के लिए 100 से अधिक श्रद्धालु पहले ही बुकिंग करा चुके हैं। मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है ताकि दर्शन व्यवस्था प्रभावित न हो। वाहनों की पार्किंग मंदिर से कुछ दूरी पर बनाई जाएगी, जिससे परिसर में भीड़ कम रहे। वहीं राजेश्वर महादेव मंदिर में कांवड़ यात्रियों के लिए अलग प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है। सामान्य श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के लिए अलग-अलग व्यवस्था लागू रहेगी। सावन के सोमवार को मंदिर पूरे दिन खुला रहेगा और साफ-सफाई के लिए भी पट बंद नहीं किए जाएंगे।

विशेष समय-सारिणी लागू

पृथ्वीनाथ मंदिर में भी सावन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष दर्शन व्यवस्था बनाई गई है। मंदिर सुबह चार बजे खुलेगा और रात 12 बजे तक दर्शन होंगे। हालांकि दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं के लिए मंदिर के पट बंद रखे जाएंगे। मंदिर प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

शुरू किया निरीक्षण

सावन मेले को देखते हुए नगर निगम भी पूरी तरह सक्रिय हो गया है। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने अधिकारियों के साथ राजेश्वर, मनकामेश्वर और बल्केश्वर मंदिरों के मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, सार्वजनिक शौचालय, सफाई और कूड़ा उठान जैसी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आवश्यकता पड़ने पर यातायात डायवर्जन की योजना पहले से लागू कर लोगों को इसकी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Read More : UP Politics: चुनावी अटकलों के बीच BJP ने तेज की बूथ तैयारी, निष्क्रिय बूथ अध्यक्षों पर होगी कार्रवाई

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?