Home » उत्तर प्रदेश » Agra-Lucknow Expressway: झपकी से भीषण बस हादसा, चालक की मौत और महिला घायल

Agra-Lucknow Expressway: झपकी से भीषण बस हादसा, चालक की मौत और महिला घायल

Agra-Lucknow Expressway : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात करीब एक बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जयपुर से गोरखपुर जा रही एक निजी बस आगे चल रहे भारी वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शीशे टूट गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक बस चालक को अचानक झपकी आ गई, जिसके चलते वाहन नियंत्रण से बाहर होकर सामने चल रहे एक अज्ञात भारी वाहन से टकरा गया। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग घायल हो गए।

Agra-Lucknow Expressway

हादसे में कंडक्टर सीट पर बैठे दूसरे चालक मुकेश, निवासी जस्सा खेड़ा (जिला ब्यावर, राजस्थान), गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सैफई पीजीआई भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं बस में सवार महिला यात्री मनवीरी, निवासी भरतपुर (राजस्थान), भी घायल हुईं। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अब खतरे से बाहर है।

बस में 70 यात्री थे सवार

हादसे के समय बस में करीब 70 यात्री मौजूद थे। सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम, एंबुलेंस और थाना सौरिख पुलिस मौके पर पहुंची। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर टोल प्लाजा पर पहुंचाया गया, जहां से उन्हें दूसरी बसों के जरिए उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। हादसे के बाद बस का दूसरा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की मदद से हटाया गया और यातायात को कुछ देर बाद सामान्य कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बस मालिक को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

Read More : Lucknow नगर निगम की अहम समिति का चुनाव आज, निर्विरोध चयन की पूरी संभावना

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?