Home » उत्तर प्रदेश » CM Yogi Lalitpur Visit: ललितपुर में 221 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, तुवन मंदिर में दर्शन से हुई शुरुआत

CM Yogi Lalitpur Visit: ललितपुर में 221 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, तुवन मंदिर में दर्शन से हुई शुरुआत

CM Yogi

CM Yogi Lalitpur Visit : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर ललितपुर पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले प्रसिद्ध तुवन मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। इससे पहले वे मध्य प्रदेश के दतिया स्थित पीतांबरा पीठ मंदिर में दर्शन के बाद राजकीय हेलीकॉप्टर से दोपहर करीब 12 बजे ललितपुर पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरे। वहां से वे सड़क मार्ग से सीधे तुवन मंदिर के लिए रवाना हुए, जहां स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान लगभग 1 अरब 766 करोड़ रुपये की 221 विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

CM Yogi

ये परियोजनाएं सदर और महरौनी विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी हैं और इनमें सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे से संबंधित योजनाएं शामिल बताई जा रही हैं। कार्यक्रम स्थल तुवन मंदिर मैदान में आयोजित किया गया है, जहां बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

CM Yogi Lalitpur Visit

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस जनसभा में वे राज्य सरकार की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और अब तक की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे। प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं और मंच से सरकार की भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डालने की संभावना है। सीएम के दौरे को देखते हुए ललितपुर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद की गई है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है और कई जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहे हैं। कार्यक्रम में आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई गई है।

समीक्षा बैठक और झांसी के लिए प्रस्थान

जनसभा के बाद मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट सभागार में जनपदीय समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें कानून-व्यवस्था, विकास कार्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, पेयजल और बिजली जैसी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद वे लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में आरक्षित कार्यक्रम में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर लगभग 2 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से झांसी के लिए रवाना होंगे।

Read More : Allahabad High Court चैंबर आवंटन विवाद, बैंक खाते से किराया कटौती नियम पर वकीलों में नाराजगी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?