Home » Uncategorized » IndiGo Flight की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, टिशू पर बम लिखे मिलने से मचा हड़कंप

IndiGo Flight की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, टिशू पर बम लिखे मिलने से मचा हड़कंप

IndiGo Flight Emergency Landing Lucknow : अहमदाबाद से लखनऊ होते हुए दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट (6E-2111) में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब विमान के टॉयलेट में एक टिशू पेपर मिला, जिस पर बम लिखा हुआ था। यह सूचना मिलते ही विमान में मौजूद क्रू ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी जानकारी दी और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।

ATC द्वारा अलर्ट जारी करने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को सक्रिय किया गया और फ्लाइट को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारने की अनुमति दी गई। विमान सुबह करीब 11:15 बजे सुरक्षित लैंड हुआ। इसके बाद सभी 180 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनके सामान की जांच शुरू कर दी गई।

IndiGo Flight Emergency Landing Lucknow

लैंडिंग के बाद बम निरोधक दस्ता, CISF और डॉग स्क्वायड की टीमों ने विमान और यात्रियों के सामान की गहन जांच की। लगभग तीन घंटे तक चली इस प्रक्रिया में हर हिस्से की बारीकी से तलाशी ली गई, लेकिन किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद यात्रियों को दोबारा विमान में बैठाया गया और फ्लाइट दोपहर 2:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गई। इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि फ्लाइट के अंदर संभावित खतरे की सूचना मिलते ही मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया।

सभी वरिष्ठ अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत सूचित किया गया और जांच पूरी होने तक विमान को रोककर रखा गया। बाद में सभी सुरक्षा जांच के बाद फ्लाइट को आगे के लिए रवाना किया गया।

जांच जारी

इस पूरे मामले में CISF और एयर ट्रैफिक कंट्रोल की ओर से विस्तृत रिपोर्ट एविएशन विभाग को भेजी जाएगी। यदि जांच में यह पता चलता है कि टिशू पर “बम” लिखने वाला व्यक्ति कौन था, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गहन जांच में जुटी हुई हैं। यह कोई पहला मामला नहीं है जब फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप मचा हो। इससे पहले अक्टूबर 2024 में स्टार एयर की एक फ्लाइट को धमकी मिली थी, वहीं कुछ दिनों बाद इंडिगो की दो उड़ानों को भी बम की सूचना के चलते जांच से गुजरना पड़ा था। हालांकि हर बार जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

हुईं अन्य उड़ानें

इसी दौरान दिल्ली में खराब मौसम के कारण तीन अन्य उड़ानों को भी लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। इनमें बैंकॉक-दिल्ली, गुवाहाटी-दिल्ली और नागपुर-दिल्ली उड़ानें शामिल थीं। यात्रियों को एयरपोर्ट पर सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं और बाद में उड़ानों को सुरक्षित रूप से दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

Read More : Gorakhpur में आयुष्मान कार्ड बनाना हुआ आसान, अब मोबाइल से घर बैठे मिलेगा लाभ

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?