Home » बैंक/पैसा » Bank Holiday: जून में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, शेयर बाजार में भी 9 दिन नहीं होगा कारोबार

Bank Holiday: जून में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, शेयर बाजार में भी 9 दिन नहीं होगा कारोबार

Bank Holiday June 2026 : जून 2026 में बैंकिंग से जुड़े काम करने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार इस महीने देश के विभिन्न राज्यों में कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें साप्ताहिक छुट्टियों के साथ-साथ क्षेत्रीय और धार्मिक अवसरों पर घोषित अवकाश भी शामिल हैं। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि जरूरी बैंकिंग कार्य पहले से निपटा लें, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। जून महीने में 4 रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को नियमित रूप से बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।

अलग-अलग राज्यों में स्थानीय पर्व, धार्मिक आयोजनों और विशेष अवसरों के चलते भी कुछ दिनों के लिए बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। हालांकि ये छुट्टियां सभी राज्यों में एक साथ लागू नहीं होंगी, लेकिन संबंधित क्षेत्रों में बैंक सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं।

Bank Holiday

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को अपने अधिकांश जरूरी कामों के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी सुविधाएं पहले की तरह उपलब्ध रहेंगी। नकदी निकासी, फंड ट्रांसफर, बिल भुगतान और बैलेंस चेक जैसे कार्य ऑनलाइन माध्यमों से आसानी से किए जा सकेंगे।बैंकिंग विशेषज्ञों का कहना है कि डिजिटल सेवाओं के विस्तार के कारण अब छुट्टियों का असर पहले की तुलना में काफी कम हो गया है। फिर भी चेक क्लियरेंस, डिमांड ड्राफ्ट, खाते से जुड़े दस्तावेज या शाखा स्तर के अन्य कार्यों के लिए ग्राहकों को छुट्टियों का ध्यान रखना चाहिए।

देखें लिस्ट

तारीख बंद रहने का कारण कहां बंद रहेंगे
7 जून रविवार सभी जगह
13 जून दूसरा शनिवार सभी जगह
14 जून रविवार सभी जगह
15 जून YMA डे और राजा संक्रांति त्योहार आइजोल और भुवनेश्वर
21 जून रविवार सभी जगह
25 जून मुहर्रम विजयवाड़ा
26 जून मुहर्रम सभी जगह
27 जून दूसरा शनिवार सभी जगह
28 जून रविवार ज्यादातर जगह बैंक बंद रहेंगे
29 जून संत कबीर जयंती शिमला
30 जून रेमना नि आइजोल

9 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार

बैंकों के साथ-साथ शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों के लिए भी जून का महीना छुट्टियों के लिहाज से अहम रहने वाला है। जून 2026 में कुल 9 दिन शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। इनमें आठ दिन शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टियां शामिल हैं। साप्ताहिक अवकाश के अलावा 26 जून को मुहर्रम के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी। इस दिन इक्विटी, डेरिवेटिव, करेंसी और अन्य सेगमेंट में कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा। निवेशकों और ट्रेडर्स को अपने निवेश संबंधी फैसले और ट्रेडिंग रणनीति बनाते समय इस अवकाश को ध्यान में रखना होगा।

योजना बनाकर निपटाएं जरूरी काम

जून में लगातार पड़ने वाली छुट्टियों को देखते हुए बैंकिंग और निवेश से जुड़े जरूरी काम समय रहते पूरे करना बेहतर रहेगा। खासकर वे लोग जो शाखा आधारित सेवाओं पर निर्भर हैं, उन्हें अवकाश सूची देखकर ही अपनी योजना बनानी चाहिए। डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध रहने के बावजूद बड़े वित्तीय लेनदेन और दस्तावेजी प्रक्रियाओं के लिए पहले से तैयारी करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

Soruce : RBI

Read MORE : Weekly Horoscope June 2026: मेष समेत इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, करियर और बिजनेस में बनेंगे सफलता के योग

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?