Home » उत्तर प्रदेश » UP PCS Transfer: 15 दिन में दो बार तबादला, अमृता सिंह बनीं अमेठी की ADM Judicial

UP PCS Transfer: 15 दिन में दो बार तबादला, अमृता सिंह बनीं अमेठी की ADM Judicial

UP PCS Transfer : उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। सबसे ज्यादा चर्चा कानपुर नगर निगम की अपर नगर आयुक्त अमृता सिंह के ट्रांसफर को लेकर रही, जिन्हें महज 15 दिन के भीतर दूसरी बार नई जिम्मेदारी सौंप दी गई। सरकार ने उन्हें अब अमेठी में एडीएम (न्यायिक) नियुक्त किया है। तबादलों की इस सूची को आगामी प्रशासनिक रणनीति और नई तबादला नीति से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में इस बदलाव को उनकी पसंदीदा पोस्टिंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

अमृता सिंह को 14 मई को रायबरेली से कानपुर नगर निगम भेजा गया था। हालांकि, अब उन्हें वहां से हटाकर अमेठी भेज दिया गया है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, अमृता सिंह की इच्छा रायबरेली के आसपास तैनाती की थी और अमेठी उसी क्षेत्र से सटा जिला माना जाता है।

UP PCS Transfer

कानपुर नगर निगम में अब उनकी जगह वाराणसी नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार को भेजा गया है। दिलचस्प बात यह है कि अनूप कुमार का भी हाल ही में तबादला हुआ था और 15 मई को उन्हें वाराणसी भेजा गया था। यानी दोनों अधिकारियों के 15 दिनों के भीतर दो-दो बार ट्रांसफर हुए हैं। सरकार ने प्रयागराज और मिर्जापुर में भी अहम प्रशासनिक बदलाव किए हैं। प्रयागराज के नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह को मिर्जापुर का एडीएम वित्त एवं राजस्व बनाया गया है। वहीं, मुरादाबाद के एसडीएम विनय कुमार सिंह को प्रयागराज का नया नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, यूपी सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक गुलशन को बलिया का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है। बलिया के मुख्य राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार पाल को बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय, लखनऊ में उप निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

भदोही से लखनऊ तक बदले गए कई अफसर

भदोही की उप जिलाधिकारी बरखा सिंह को यूपी सहकारी चीनी मिल संघ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है। वहीं लंबे समय से वेटिंग में चल रहे अविनाश कुमार गौतम को आजमगढ़ का एसडीएम और अभिषेक वर्मा को फर्रुखाबाद में एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक हलकों में माना जा रहा है कि यह फेरबदल आने वाले दिनों में और बड़े बदलावों का संकेत है। सरकार 31 मई तक तबादला प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में है।

देखें लिस्ट

अधिकारी का नाम और वर्तमान पद नया पद और तैनाती स्थान
विनोद Kumar सिंह, नगर मजिस्ट्रेट, प्रयागराज अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), मिर्जापुर
विनय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी, मुरादाबाद नगर मजिस्ट्रेट, प्रयागराज
गुलशन, प्रधान प्रबंधक, यूपी सहकारी चीनी मिल संघ मुख्य राजस्व अधिकारी, बलिया
सुरेश कुमार पाल, स्थानान्तरणाधीन मुख्य राजस्व अधिकारी, बलिया उप निदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय, लखनऊ
बरखा सिंह, उपजिलाधिकारी, भदोही प्रधान प्रबंधक, उ०प्र० सहकारी चीनी मिल संघ
अविनाश कुमार गौतम, प्रतीक्षारत उपजिलाधिकारी, आजमगढ़
अभिषेक वर्मा, प्रतीक्षारत उपजिलाधिकारी, फर्रूखाबाद
अमृता सिंह, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, कानपुर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), अमेठी
अनूप कुमार, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, वाराणसी अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, कानपुर

नई तबादला नीति के तहत हो रहे बदलाव

प्रदेश सरकार इस साल नई तबादला नीति के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर कर रही है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि सभी विभागों में तबादलों की प्रक्रिया 31 मई तक पूरी कर ली जाएगी। नई नीति के अनुसार, समूह ‘क’ और ‘ख’ के अधिकतम 20 प्रतिशत अधिकारियों का ही तबादला किया जा सकेगा, जबकि समूह ‘ग’ और ‘घ’ कर्मचारियों के लिए यह सीमा 10 प्रतिशत तय की गई है। साथ ही जो अधिकारी किसी जिले में तीन साल और मंडल में सात साल पूरे कर चुके हैं, उनका स्थानांतरण अनिवार्य किया गया है।

जल्द जारी हो सकती हैं और ट्रांसफर लिस्ट

सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दो-तीन दिनों में कई विभागों की नई तबादला सूची भी जारी हो सकती है। ऐसे में प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है और अधिकारी नई तैनाती को लेकर लगातार संपर्क साध रहे हैं।

Read More : CM Yogi Mau Visit: मऊ को 392 करोड़ की विकास सौगात, योगी ने मंच से सपा पर बोला बड़ा हमला

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?