Modi Govt 12 Years : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री Narendra Modi को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लंबा संदेश जारी करते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व को सेवा, सुशासन और लोककल्याण के लिए समर्पित बताया। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुरक्षा, डिजिटल प्रगति और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं।
सीएम योगी ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताते हुए लिखा कि उन्होंने ‘प्रधान सेवक’ के रूप में देश की जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।
Modi Govt के 12 साल पूरे
मुख्यमंत्री के मुताबिक, मोदी सरकार ने गरीब कल्याण को शासन की मूल भावना बनाया और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि अंत्योदय की सोच अब आत्मनिर्भर भारत की ताकत बन चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत आज ऐसा नया राष्ट्र बन रहा है, जहां आर्थिक विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक पुनर्जागरण, तकनीकी नवाचार और महिला सशक्तीकरण भी मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनभागीदारी की वजह से विकास अब सिर्फ सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह जन आंदोलन का रूप ले चुका है।
आतंकवाद पर सख्ती का जिक्र
सीएम योगी ने केंद्र सरकार की सुरक्षा नीतियों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत की सीमाएं पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई हैं और आतंकवाद के खिलाफ देश ने मजबूत और निर्णायक रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विश्व मंच पर भारत आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रख रहा है और एक भरोसेमंद वैश्विक शक्ति के रूप में उभरा है। CM योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना और पीएम स्वनिधि जैसी योजनाओं को केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं ने सीधे आम लोगों के जीवन को प्रभावित किया है और गरीबों का सरकार पर विश्वास मजबूत हुआ है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का मंत्र अब जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा है।
विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को ‘प्रधान सेवक’ के रूप में सेवा, सुशासन और लोक-कल्याण को समर्पित गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई!
इन वर्षों में गरीब कल्याण शासन की प्राथमिकता बना, अंत्योदय आत्मनिर्भरता की शक्ति में बदला…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 26, 2026
नए भारत की पहचान
अपने संदेश के अंत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प ही नए भारत की पहचान बन चुका है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही इस यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में भारत दुनिया की अग्रणी ताकतों में और मजबूत स्थिति में दिखाई देगा।
Read More : Ayodhya में बनेगा ‘कचरे से कला’ थीम वाला भव्य लव-कुश पार्क, 17.72 करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार






