“करोड़ों लोगों की आस्था पर हमला”
Nand Kishore Gurjar ने कहा कि सनातन धर्म को खत्म करने जैसी टिप्पणी करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है।उन्होंने कहा कि भारत का संविधान हर धर्म और आस्था के सम्मान की बात करता है, ऐसे में किसी विशेष धर्म के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल बेहद निंदनीय और खतरनाक है।
Udhayanidhi Stalin: “देश में तनाव फैलाने की साजिश”
भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि इस तरह के बयान केवल राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि देश में वैमनस्य और तनाव फैलाने की सोची-समझी कोशिश हैं। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो इससे कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है।
Udhayanidhi Stalin: NSA के तहत कार्रवाई की मांग
तहरीर में मांग की गई है कि Udhayanidhi Stalin के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के साथ-साथ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। Nand Kishore Gurjar ने कहा कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सनातन धर्म के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करने का दुस्साहस न कर सके, इसके लिए उदाहरण पेश करना जरूरी है।
विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना
भाजपा विधायक ने इस मुद्दे पर TMC और समाजवादी पार्टी पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विपक्षी दल लगातार हिंदू आस्था और धार्मिक प्रतीकों पर विवादित बयान देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि सनातन केवल एक धर्म नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक पहचान है, जिसमें हिंदू, सिख और बौद्ध परंपराएं भी शामिल हैं।
यह भी पढे़ : खैबर पख्तूनख्वा फिर दहला बाजार में सुसाइड ब्लास्ट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; 8 लोगों की मौत




