CM Yogi Adityanath:- सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से उत्तरप्रदेश को एक बड़ा तोहफा मिला है। योगी ने यात्रियों के लिए बड़ा कदम उठाया है। गंगा एक्सप्रेसवे पर अब यात्री 15 दिनों तक बिना टोल दिए सफर कर पाएंगे। गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्री अब फर्राटा भर पाएंगे।
गंगा एक्सप्रेसवे रहेगा 15 दिनों तक टोल फ्री
जानकारी के अनुसार, गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रा संचालन अब 15 दिनों तक टोल फ्री रहने वाला है। जिससे की आम जनता यहां यात्रा करने का आनंद ले पाए। इस खबर की घोषणा खुद उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई है। इसके बारे में यूपीडा ने मैसर्स आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर और मैसर्स अडानी इंफ्रास्ट्रक्चर को निर्देशित किया गया है। बता दे यह आदेश अंतिम प्रमाण पत्र के बाद जारी कर दिया गया है।
आधारभूत परियोजनाओं में से एक
खबर है की यह गंगा एक्सप्रेसवे का विकास पीपीपी मॉडल के तहत DBFOT आधार पर करवाया गया है। जिसके कारण कन्सेशनायर को 27 सालों की रियायत अवधि के लिए टोल वसूलने का अधिकार दे दिया गया है। जिसको लेकर 15 दिन की टोल फ्री की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार/यूपीडा द्वारा कन्सेशनायर की गई है। बता दे गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की सबसे बड़ी आधारभूत परियोजनाओं में से एक बताई जा रही है। ऐसे में पश्चिमी और पूर्वी यूपी को जोड़ते हुए तेज और सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्रदान करने जा रहे है।
Read More:- छत्तीसगढ़ के कोरबा पावर प्लांट के ट्रांसफार्मर में लगी आग, आग लगते ही आसपास मचा हड़कंप, बिजली हुई गुल



