Home » धर्म » बुधवार को करें गणेश चालीसा का पाठ, जीवन में होंगे कई बड़े बदलाव

बुधवार को करें गणेश चालीसा का पाठ, जीवन में होंगे कई बड़े बदलाव

Ganesh Chalisa:- शास्त्रों के मुताबिक बुधवार को गणेश चालीसा का बहुत ही खास महत्व होता है इस दिन को भगवान गणेश को समर्पित किया गया है। मान्यता है कि हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता कहा जाता है। भगवान गणेश को किसी भी शुभ कार्य से पहले पूजा जाता है आमंत्रण दिया जाता है ताकि वह आकर सभी विघ्नों को हर ले। भगवान गणेश के चालीसा का पाठ करने से जीवन में दरिद्रता और संकट के साथ क्लेश खत्म होने लगता है साथ ही जीवन में कई चमत्कार होते हैं। गणेश की कृपा आप पर बरसने लगती है और सब कुछ शुभ होने लगता है।

गणेश चालीसा के कई लाभ

गणेश चालीसा का पाठ करने से जीवन में कई लाभ देखने को मिलते हैं जैसे गणेश जी की विशेष कृपा पर बरसती है नियमित पाठ करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है सुख शांति बनी रहती है। गणेश भगवान की चालीसा का पाठ करने से जीवन के सभी संकट खत्म होने लगते हैं सभी बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं और आपको बुद्धि प्राप्त होती है नियमित रूप से इस चालीसा का पाठ करने से एकाग्रता भी बढ़ती है आर्थिक तंगी और कर्ज से और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

गणेश चालीसा का पाठ कैसे करें?

गणेश चालीसा का पाठ करने के लिए सबसे सही दिन बुधवार का माना जाता है इस दिन सुबह या शाम को आप गणेश चालीसा का पाठ कर सकते हैं। गणेश चालीसा का पाठ करने से पहले आपको स्नान वगैरह कर लेना चाहिए स्वच्छ वस्त्र पहन लेना चाहिए और हरे रंग का आसान बेचकर पूर्व या उत्तर दिशा में बैठकर चालीसा का पाठ करें। गणेश जी को दूर्वा बहुत प्रिय होती है इसलिए 21 दुर्गा की गांठे उनको अर्पित करना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है।

इन बातों को दो ध्यान

हरा रंग भगवान गणेश को बहुत प्रिय है इसलिए इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना चाहिए हरे रंग का आसान लेना चाहिए। इसके साथ ही अगर हरे रंग के वस्तुओं का दान करते हैं तो यह बहुत शुभ माना जाता है जैसे मूंग दाल, हरे रंग के कपड़े आदि। गाय को हरा चारा या फिर पलक अगर आप खिलाते हैं तो यह बहुत ही लाभदाई माना जाता है।

Read More:- कब मनाई जाएगी गंगा सप्तमी? पापों से मुक्ति पाने के लिए करें गंगा सप्तमी पर यह कार्य

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?