Miss India 2026 : भारत की सबसे प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिता मिस इंडिया का 61वां संस्करण इस बार एक खास और यादगार रात के साथ पूरा हुआ। 18 अप्रैल 2026 को ओडिशा के भुवनेश्वर में स्थित Kalinga Institute of Industrial Technology में आयोजित ग्रैंड फिनाले में देशभर की प्रतिभागियों ने अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और हुनर का प्रदर्शन किया। इसी मंच पर गोवा की साध्वी सतीश सेल ने बाजी मारते हुए मिस इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।
गोवा का प्रतिनिधित्व कर रहीं Sadhvi Satish Sal को मिस इंडिया 2024 Nikitha Porwal ने ताज पहनाया। इस जीत के साथ अब साध्वी सतीश सेल अंतरराष्ट्रीय मंच Miss World 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
Miss India 2026
महाराष्ट्र की Rajnandini Pawar फर्स्ट रनर-अप रहीं। इस जीत के साथ साध्वी का नाम देश के उन चेहरों में शामिल हो गया है, जो ग्लोबल स्तर पर भारत की पहचान बनते हैं। यह ग्रैंड फिनाले सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एंटरटेनमेंट से भरपूर एक बड़ा आयोजन भी था। शो की मेजबानी Maniesh Paul और Sarah Jane Dias ने की, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को मजेदार और जीवंत बनाए रखा। वहीं, Ishaan Khatter के शानदार डांस परफॉर्मेंस ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया और माहौल को और खास बना दिया।
सफल एंटरप्रेन्योर भी हैं साध्वी
साध्वी सतीश सेल केवल ग्लैमर वर्ल्ड तक सीमित नहीं हैं। वह एक सफल एंटरप्रेन्योर भी हैं और कंस्ट्रक्शन व डेवलपमेंट सेक्टर में अपनी कंपनी की सह-संस्थापक हैं। उन्होंने कई बड़े फैशन शो में हिस्सा लिया है और कई ब्रांड्स के लिए काम किया है। उनकी यह उपलब्धि दिखाती है कि आज की मिस इंडिया सिर्फ सुंदरता ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और नेतृत्व का भी प्रतीक है।
जीत के बाद हुई भावुक
खिताब जीतने के बाद साध्वी ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि यह सफर उनके लिए सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं था, बल्कि सीखने और आगे बढ़ने का अनुभव रहा। उन्होंने अपनी साथी प्रतिभागियों को भी विजेता बताया और कहा कि सभी का मकसद एक ही है… दुनिया के सामने भारत की पहचान को और मजबूत करना। उनके इस बयान ने मंच पर मौजूद हर किसी को भावुक कर दिया। ग्रैंड फिनाले की रात साध्वी का लुक भी काफी चर्चा में रहा। उन्होंने सिल्वर और ब्लैक थीम वाला गाउन पहना, जिसमें मेटैलिक डिजाइन और ज्योमेट्रिक पैटर्न थे। हाई-नेक और स्लीवलेस स्टाइल ने उनके पूरे लुक को और एलिगेंट बना दिया। इसके साथ उनका स्लीक बन हेयरस्टाइल और कॉन्फिडेंट वॉक ने उन्हें बाकी प्रतिभागियों से अलग पहचान दिलाई।
जजों के पैनल ने किया चयन
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जजों की भूमिका भी अहम रही। जजों के पैनल में मशहूर कोरियोग्राफर Terence Lewis और अभिनेत्री-डांसर Lauren Gottlieb जैसे नाम शामिल थे। उन्होंने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, सोच और प्रस्तुति के आधार पर विजेता का चयन किया। मिस इंडिया का यह मंच हमेशा से ही सिर्फ बाहरी सुंदरता का नहीं, बल्कि टैलेंट, बुद्धिमत्ता और नेतृत्व क्षमता का भी प्रतीक रहा है। इस साल भी यह बात साफ नजर आई। साध्वी सतीश सेल की जीत ने यह साबित कर दिया कि आज की नई पीढ़ी हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए तैयार है और देश का नाम रोशन करने का जज्बा रखती है।
Read More : Kashmir में फिर कांपी धरती, 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत; अफगानिस्तान में था केंद्र




