Uttarpradesh News:- उत्तरप्रदेश के रौली कल्याणपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस भीषण आग की चपेट में घर के अंदर सो रहे 7 महीने की मासूम जिंदा जल गई। जिसके बाद उसकी दर्दनाक मौत हो गई वही सगे दो भाइयों की पूरी गृहस्थी तहस नहस हो गई जलकर राख हो गई। मामला चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र के होली कल्याणपुर गांव का है जहां पर बृहस्पतिवार को दोपहर में दो सगे भाइयों के घर में बिजली की लाइन से शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिस घर में मौजूद एक दूधमुहि बच्ची की जिंदा जलकर मौत हो गई इतना ही नहीं एक मेमना भी जलकर मर गया।
इसमें दो भाइयों की गृहस्ती का पूरा सामान जल गया। रौली कल्याणपुर के भोले का पुरवा निवासी राजकुमार और शिवकुमार के अगल-बगल बने दोनों घरों में अचानक आग लग गई और इस आग लगने की वजह से उनका पूरा घर जल गया हादसे के समय शिवकुमार ट्रक लेकर बाहर गए हुए थे। किसी काम से और पत्नी सुमन खेत में काम पर गई हुई थी इस दौरान यह हादसा हो गया।
7 महीने की बच्ची जिंदा जल गई
इस हादसे में शिवकुमार की 7 महीने की बेटी दीक्षा और नाथिया इसके साथ अर्पित घर में मौजूद थे। अचानक बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई लपटे देखकर नथिया और अर्पित किसी तरीके से बाहर निकाल कर भाग गए लेकिन मासूम दीक्षा अंदर ही रह गई जिसकी वजह से वह जिंदा जलकर मर गई। इस हादसे में 7 महीने की बच्ची की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
घर में बंधा जिंदा मेमन जला
जानकारी के मुताबिक आसपास के लोगों ने आग की लपटे अच्छी और बुझाने के लिए गए घर के भीतर बंधे मेमने की भी जलकर मौत हो गई ग्रामीणों ने बहुत ही मुशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और पीड़ित के अनुसार आग में लगभग डेढ़ लाख रूपए नकद सोने चांदी के जेवर कपड़ा खाद्य सामग्री सहित अन्य सभी सामान जलकर राख हो गया।
आर्थिक मदद का दिया दिलासा
इस घटना के बाद का अरविंद कुमार वर्मा थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए और हालात का जायजा मौके पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर उन्होंने सांत्वना दी। हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिया साथ ही आग लगने का स्पष्ट कारण पता किया जा रहा है। राजस्व टीम भी मौके पर पहुंच गई थी और परिजनों की आपदा राहत कोष की आर्थिक मदद करेगी ऐसी सांत्वना दी।
Read More:- मध्यप्रदेश झेल रहा तेज गर्मी की मार, कई शहरों का तापमान पहुंचा 43 डिग्री से ऊपर




