Weather News:- मध्यप्रदेश में लगातार तेज गर्मी बढ़ती नजर आ रही है। ऐसे में कई जिलों में लू चलने की संभावना जताई जा रही है। मध्यप्रदेश के लगभग 20 जिलों में लू के आसार नजर आएगा वही नर्मदापुरम में तापमान अब तक 43 डिग्री से ऊपर जा पहुंचा है। आने वाले समय में हल्की-फुल्की बारिश से राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में बढ़ती गर्मी की वजह से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। गर्मी दिनों दिन लोगों का हाल बेहाल करती नजर आ रही है ऐसे में तेजी से बढ़ रहा है यह तापमान लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है।
कई जिलों में जैसे रतलाम, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में आज भी गर्म हवाएं चलती नजर आ रही है। जिसकी वजह से लोगों का जीना दुर्भर हो गया है।
नर्मदापुरम में बढ़ा तापमान
मध्यप्रदेश के नर्मदा पुरम में तापमान लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में फिलहाल यहां का तापमान 43 डिग्री से ऊपर जाए पहुंचा है। सीजन का यह सबसे ज्यादा तापमान है जो की रतलाम में 42.8 डिग्री और कई जिलों में 41 से बैलेंस डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। वहीं इसमें खतरनाक गर्मी हो रही है लोग इससे परेशान हो रहे हैं गर्म हवाएं चल रही है और तापमान बढ़ता नजर आ रहा है।
कई शहरों का तापमान बदला
मध्यप्रदेश के जबलपुर में 41.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वही भोपाल में 40.5 डिग्री, ग्वालियर में 40.5 डिग्री, उज्जैन में 40.7 डिग्री, इंदौर में 40.1 डिग्री, वही और रात दोनों के समय भयंकर गर्मी महसूस की जा रही है इससे लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे और कई परेशानियों का सामना करते नजर आ रहे हैं।
राहत मिलने के आसार
मौसम विभाग की माने तो आने वाले समय में 19 और 20 अप्रैल के आसपास कुछ इलाकों में हल्की-फुल्की बारिश और आंधी तूफान चल सकता है। ऐसे में गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक इस बार अप्रैल की शुरुआत में बारिश और आंधी के साथ ओले भी गिरने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में एक से 9 अप्रैल तक कई जिलों में मौसम बदलेगा और तेज गर्मी बढ़ेगी।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मध्यप्रदेश में लगातार गर्मी बढ़ रही है जिसकी वजह से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और दोपहर में धूप में निकलने से बच्चे साथ ही हल्के और ढीले कपड़े पहने साथी बुजुर्गों और बच्चों का खास ख्याल रखें। समय-समय पर पानी पीते रहे।
Read More:- कुंडली में राहु केतु की स्थिति है खराब, तब करें यह कार्य स्थिति में होगा सुधार




