Home » छत्तीसगढ़ » वेदांता प्लांट हादसे में मृतकों के परिवार को मिलेगा मुआवजा, 1 सदस्य को मिलेगी नौकरी और घायलों को मुआवजा

वेदांता प्लांट हादसे में मृतकों के परिवार को मिलेगा मुआवजा, 1 सदस्य को मिलेगी नौकरी और घायलों को मुआवजा

Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले के सिंधी तराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार के दिन दोपहर के समय एक बड़ा हादसा हो गया इस हादसे के दौरान प्लांट के अंदर बॉयलर फटने से जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में लगभग 14 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और इस हादसे के बाद 26 मजदूर घायल हो गए इन घायलों का इलाज फिलहाल चल रहा है। हादसे की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली उन्होंने प्लांट प्रबंधन सहित प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी दी तब वह मौके पर पहुंचे वेदांत प्रबंधन की तरफ से मुआवजा भी देने का ऐलान किया गया है।

खबर है कि वेदांता प्रबंधक द्वारा हादसे के शिकार हुए मृतको के परिजनों को 35-35 लाख रुपए का मुआवजा वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को ₹15 लाख का मुआवजा देने की बात कही है। वहीं इसके अलावा मृतकों के परिवारों के सदस्य को स्थाई नौकरी देने का भी आश्वासन दिया गया है।

पीएम मोदी देंगे दो-दो लाख की मदद

इस हादसे के बाद में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इस घटना को लेकर दुख जताया और इसके बाद उन्होंने घोषणा की की प्रत्येक मृतक के परिवार को लगभग दो लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी साथ ही घायलों को ₹50000 भी दिए जाएंगे।

राज्य सरकार देगी 5 लाख का मुआवजा

मुख्यमंत्री विष्णु देव सहायक की आर्थिक मदद करने जा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने इस बात का जिक्र किया है कि वह मृतकों के परिवार को 5 लाख की सहायता राशि देंगे और घायलों को ₹50000 की सहायता करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने मृतकों की आत्मा को शांति मिले और सभी घायल ठीक हो जाए इसकी कामना भी की है।

दोपहर के समय हुआ था हादसा

जानकारी के मुताबिक पावर प्लांट में या हादसा मंगलवार को लगभग दोपहर के समय हुआ था, उसे समय 2:00 बजे हुए थे प्लांट के भीतर बाल फायर फटने से यह हादसा हुआ है जानकारी के मुताबिक इस घटना में लगभग 26 कर्मचारी घायल हुए हैं जबकि 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

हादसे के दौरान चल रहा था कार्य

जानकारी मिली है कि जब यह प्लांट में हादसा हुआ उसे दौरान कार्य चल रहा था अचानक हुए हाथ से से अफरा तफरी मच गई। इसके बाद कई कर्मचारी जान बचाकर भागे और घटना के तुरंत बाद राहत कार्य भी शुरू हो गया था घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया और उनका इलाज शुरू कर दिया गया। इस घटना अपने लोगों के मन में दहशत भर दी है।

Read More:- मासिक शिवरात्रि पर जरूर करें यह कार्य, शत्रुओं का होगा नाश और कंगाली से मिलेगा छुटकारा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?