Weather News:- मध्यप्रदेश में गर्मी तेजी के साथ बढ़ती नजर आ रही है। मध्यप्रदेश के कई शहरों में तापमान 41 डिग्री से ऊपर तक पहुंचा है। ऐसे में कई शहरों का मौसम लगातार गर्म होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग की माने तो 16 अप्रैल से कई जिलों में लू चलने के आसार बताई जा रहे हैं। लगातार गर्मी अब आक्रामक रूप ले रही है ऐसे में लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। कई शहर तो ‘हिट जोन’ में बदलते नजर आ रहे है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को रतलाम सबसे ज्यादा तपता हुआ नजर आया है। मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में लगातार मौसम बदल रहा है जिसकी वजह से हालात चुनौतीपूर्ण बनते जा रहे हैं।
कई जिलों में लू का अलर्ट
मध्यप्रदेश के कई जिलों में 16 और 17 अप्रैल को लू अलर्ट जारी किया गया है। मध्यप्रदेश के रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, खरगोन, खंडवा, सीधी, सिंगरौली, मंडला और बालाघाट में भी लू चलने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही इंदौर, भोपाल और उज्जैन जैसे शहरों में भी गर्म हवाओं का रुख देखने को मिल रहा है।
गर्मी से नहीं मिल पाएगी राहत
अप्रैल महीने में 15 तारीख से नया सिस्टम एक्टिव होने वाला है। हालांकि सिस्टम का मौसम पर कोई असर नहीं पड़ेगा यह इतना कमजोर रहेगा की इससे गर्मी से राहत नहीं मिल पाएगी साथ ही इसका विपरीत देखने को मिलेगा कि इससे तापमान और ज्यादा बढ़ सकता है। आने वाले समय में हीट वेव का लंबा दौर भी देखने को मिल सकता है।
अप्रैल में बदला मौसम
मध्यप्रदेश में अप्रैल के महीने में कुछ दिन मौसम बिल्कुल सामान्य रहा है। ऐसे में आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि गर्मी देखने को मिली ऐसे में 45 जिलों में बारिश दर्ज की गई और 15 से ज्यादा जिलों में ओलावृष्टि हुई है। अब ऐसे में अप्रैल के दूसरे हफ्ते में तेज गर्मी देखने को मिल रही है।
Read More:- आखिर कब मनाया जाएगा प्रदोष व्रत? जाने इस दिन कैसे मिलेगी आर्थिक तंगी से मुक्ति





