Home » राशिफल / ज्योतिष शास्त्र » वास्तु के मुताबिक सोने से पहले जरूर करें यह काम, जीवन में बनी रहेगी पॉजिटिविटी

वास्तु के मुताबिक सोने से पहले जरूर करें यह काम, जीवन में बनी रहेगी पॉजिटिविटी

Vastu Tips:- वास्तु शास्त्र के मुताबिक कई ऐसे कार्य होते हैं जो किचन में करना बहुत जरूरी माने जाते हैं। अगर आप इन नियमों का पालन करते हैं तो वास्तु दोष से आपको छुटकारा मिल जाता है साथ ही किचन में से जुड़े इन वास्तु शास्त्र के जरिए घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और साफ सफाई के कारण घर में पॉजिटिविटी आती है। वास्तु के मुताबिक घर का माहौल अच्छा बना रहे इसके लिए आमतौर पर किचन में ऐसे कई कार्य होते हैं जो हम करते हैं अगर आप इन कार्यों को नहीं करते हैं तो घर में कई तरह के वास्तु दोष और कई समस्याएं उत्पन्न होने लगती है। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

किचन में रात को गंदे बर्तन ना रखें

वास्तु के मुताबिक अगर आप किचन में गंदे बर्तन रखकर सो जाते हैं तो यह बहुत ही अशुभ माना जाता है। वास्तु के मुताबिक घर में रात को गंदे बर्तन छोड़कर नहीं सोना चाहिए कम से कम इन बर्तनों को धोकर किचन साफ कर कर ही सोना चाहिए।

गैस चूल्हे के आसपास रखे सफाई

वास्तु के मुताबिक खाना बनाने वाले गैस के आसपास तेल या मसाला गिर जाता है। यह बहुत ही आम बात होती है लेकिन इसे साफ सुथरा जरूर करके रखें रोज खाना बनाने के बाद प्लेटफार्म की अच्छे से सफाई करें से साफ सुथरा रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। गैस चूल्हे को अगर आप गंदा छोड़ देते हैं तो यह अशुभ माना जाता है इसकी साफ सफाई करना जरूरी होता है।

सिंक में गंदा पानी जमा ना रहे

वास्तु के मुताबिक सिंक में गंदा पानी बिल्कुल भी जमा नहीं होना चाहिए। अगर आप ढेर सारे बर्तन इसमें जमा करके रखते हैं और इसमें पानी थम हुआ रहता है तो इससे घर में बदबू फैलती है और इससे वास्तु दोष भी होता है। इसीलिए हमेशा सिंक को साफ करके रख बर्तनों को धोकर रखें और सिंक को साफ सुथरा ही रखें इसमें गंदगी नहीं फैलनी चाहिए।

Read More:- मात्र 6499 में खरीदे यह Lava का शानदार स्मार्टफोन, जाने खासियत और ऑफर्स

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?