Home » धर्म » आखिर कब मनाई जाएगी नरसिंह जयंती? जाने कैसे इस अवसर पर मिलेगी ऋण मुक्ति

आखिर कब मनाई जाएगी नरसिंह जयंती? जाने कैसे इस अवसर पर मिलेगी ऋण मुक्ति

Narasimha Jayanti 2026:- नरसिंह जयंती का हिंदू धर्म में बहुत खास महत्व है। नरसिंह जयंती हर साल मनाई जाती है इस दिन को खास तौर पर महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन व्रत रखा जाता है और नरसिंह भगवान की पूजा आराधना की जाती है। नरसिंह जयंती पर नरसिंह भगवान की पूजा आराधना करना और व्रत रखना बेहद शुभ माना जाता है मान्यता है कि इस दिन इनकी पूजा आराधना करने से जीवन की सभी समस्याएं समाप्त होती है।

कब मनाई जाएगी नरसिंह जयंती?

नरसिंह जयंती हर साल मनाई जाती है इस साल नरसिंह जयंती 30 अप्रैल को मनाई जाएगी। नरसिंह जयंती वैदिक पंचांग के मुताबिक वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्री हरि के अवतार नरसिंह भगवान का चौथा अवतार के रूप में अवतरण हुआ था। जिन्होंने भक्त प्रहलाद की रक्षा कर हिरण्यकश्यप का वध किया था जिसके लिए उन्होंने धरती पर अवतार लिया था। भगवान विष्णु का यह अवतार बहुत ही अलग था इसमें आधा शरीर सिंह का और आधा शरीर मनुष्य का था इसीलिए इसे नरसिंह अवतार कहा जाता है।

ऋण विमोचन नरसिंह स्तोत्रम्

श्री लक्ष्मी नृसिंह सर्वसिद्धिकर ऋणमोचन स्तोत्र।
देवकार्य सिध्यर्थं सभस्तंभं समुद् भवम ।
श्री नृसिंहं महावीरं नमामि ऋणमुक्तये ॥
लक्ष्म्यालिन्गितं वामांगं, भक्ताम्ना वरदायकं ।
श्री नृसिंहं महावीरं नमामि ऋणमुक्तये ॥

अन्त्रांलादरं शंखं, गदाचक्रयुध धरम् ।
श्री नृसिंहं महावीरं नमामि ऋणमुक्तये ॥

स्मरणात् सर्व पापघ्नं वरदं मनोवाञ्छितं ।
श्री नृसिंहं महावीरं नमामि ऋणमुक्तये ॥

सिहंनादेनाहतं, दारिद्र्यं बंद मोचनं ।
श्री नृसिंहं महावीरं नमामि ऋणमुक्तये ॥

प्रल्हाद वरदं श्रीशं, धनः कोषः परिपुर्तये ।
श्री नृसिंहं महावीरं नमामि ऋणमुक्तये ॥

क्रूरग्रह पीडा नाशं, कुरुते मंगलं शुभम् ।
श्री नृसिंहं महावीरं नमामि ऋणमुक्तये ॥

वेदवेदांगं यद्न्येशं, रुद्र ब्रम्हादि वंदितम् ।
श्री नृसिंहं महावीरं नमामि ऋणमुक्तये ॥

व्याधी दुखं परिहारं, समूल शत्रु निखं दनम् ।
श्री नृसिंहं महावीरं नमामि ऋणमुक्तये ॥

विद्या विजय दायकं, पुत्र पोत्रादि वर्धनम् ।
श्री नृसिंहं महावीरं नमामि ऋणमुक्तये ॥

भुक्ति मुक्ति प्रदायकं, सर्व सिद्धिकर नृणां ।
श्री नृसिंहं महावीरं नमामि ऋणमुक्तये ॥

उर्ग्रं वीरं महाविष्णुं ज्वलन्तम् सर्वतोमुखं ।
नृसिंह भीषणं भद्रं मृत्य मृत्युं नमाम्यहम॥

य: पठेत् इंद् नित्यं संकट मुक्तये ।
अरुणि विजयी नित्यं, धनं शीघ्रं माप्नुयात् ॥

॥ श्री शंकराचार्य विरचित सर्वसिद्धिकर ऋणमोचन स्तोत्र संपूर्णं ॥

करें इस मंत्रों का जाप

1. आपत्ति निवारक नरसिंह मंत्र –

ॐ उग्रं वीरं महाविष्णुं ज्वलन्तं सर्वतोमुखम्।
नृसिंहं भीषणं भद्रं मृत्यु मृत्युं नमाम्यहम्॥

2. नरसिंह गायत्री मंत्र –

ॐ वज्रनखाय विद्महे तीक्ष्ण दंष्ट्राय धीमहि | तन्नो नरसिंह प्रचोदयात ||

3. संपत्ति बाधा नाशक नरसिंह मंत्र –

ॐ नृम मलोल नरसिंहाय पूरय-पूरय

4. ऋण मोचक नरसिंह मंत्र –

ॐ क्रोध नरसिंहाय नृम नम:

Read More:- मात्र 6499 में खरीदे यह Lava का शानदार स्मार्टफोन, जाने खासियत और ऑफर्स

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?