Weather News:- मध्यप्रदेश में फिर एक बार नया सिस्टम एक्टिव हो गया है ऐसे में अब मौसम फिर करवट बदलेगा जिसकी वजह से आने वाले लगभग तीन दिनों तक आंधी बारिश का दौर देखने को मिलने वाला है। मध्य प्रदेश के भोपाल और ग्वालियर समेत 34 जिलों में इस मौसम का अलर्ट जारी कर दिया गया है ऐसे में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और 8 से 9 अप्रैल को इसका असर भी देखने को मिलेगा। वही 11 को एक और नया सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है। इस नए सिस्टम के चलते आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहने वाला है।
कई जिलों में दिखेगा इसका असर
मध्यप्रदेश के के कई जिलों में इसका असर देखने को मिलेगा वहीं मंगलवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, भोपाल, उज्जैन, सागर, रीवा, सतना, शहडोल समेत कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना जताई जा रही है ऐसे में उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाला है।
तेज आंधी का अलर्ट और दो दिनों तक रहेगा मौसम का असर
मध्यप्रदेश में मौसम विभाग की माने तो तेज आंधी-तूफान चल सकती है जो की 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। ऐसे में हवा की स्पीड लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी चल सकती है मौसम में अचानक से बदलाव देखने को मिलेगा। इसके साथ ही 8 से 9 अप्रैल को भी ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में सिस्टम का असर देखने को मिलेगा। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग की माने तो 11 अप्रैल को उत्तर पश्चिम से में और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसकी वजह से मध्यप्रदेश पर इसका असर देखने को मिल सकता है।
इससे पहले भी नजर आया असर
मध्यप्रदेश के मौसम का असर इससे पहले भी नजर आया इससे पहले 4 से 6 अप्रैल के बीच मौसम बदला और ओलावृष्टि के साथ तेज आंधी और बारिश का दौर नजर आया जिसकी वजह से तापमान में थोड़ी ठंडक आई हालांकि अप्रैल और मई के महीने में आमतौर पर तेज गर्मी होती है, लेकिन फिलहाल मौसम में बदलाव होता नजर आ रहा है।
Read More:- सोना चांदी की कीमतों में अब फिर मचा है तेजी का बवंडर, जाने आज कितना चल रहा भाव





