Uttarakhand News:- प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड के दौरे पर आने वाले हैं। पीएम मोदी का उत्तराखंड से आध्यात्मिक और व्यक्तिगत बहुत ज्यादा लगाव रहा है और हमेशा रहेगा ऐसे में वह 14 अप्रैल को इस बार देवभूमि उत्तराखंड को कई योजनाओं का तोहफा देने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी जल्द ही उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह उत्तराखंड को कई सौगात देने वाले हैं। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री ने दी है।
पीएम मोदी 5 महीने बाद आएंगे उत्तराखंड दौरे पर
प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड में लगभग 5 महीने बाद 14 अप्रैल को दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरान उत्तराखंड को कई सौगात देने वाले हैं। इससे पूर्व वह 9 नवंबर 2025 को राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह में उत्तराखंड पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक इस दौरान प्रधानमंत्री ने एफआरआई परिसर में राज्य के विकास के लिए लगभग 8140 करोड़ से ज्यादा की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। उत्तराखंड के लिए वेडिंग डेज डेस्टिनेशन एक जिला एक मेला समेत कई मंत्र भी दे दिए थे।
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर उत्साह
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि लोगों में बहुत ही उत्साह देखने को मिल रहा है। देहरादून और नई दिल्ली एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के साथ ही अन्य विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने जा रहे हैं। इतना ही नहीं मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री है जिन्होंने सीमांत गांव का प्रवास भी किया है। चमोली जिले के माणा गांव और उत्तरकाशी जिले के मुखवा के साथ ही पिथौरागढ़ के आदि कैलाश का प्रवास कर देश दुनिया में उन्होंने उनकी पहचान बनाई है।
Read More:- मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान ने मचाया तांडव, कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी





