Weather News:- मध्यप्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है कई दिनों से स्थिति में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। फिलहाल मध्यप्रदेश का मौसम अस्थिर नजर आ रहा है। कई जिलों में तेज हवाएं चल रही है जिसकी वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है लेकिन फिलहाल गर्मी से थोड़ी राहत मिली है और इस बारिश और आंधी, तूफान के चलते किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है। अप्रैल का महीना शुरू होते ही आंधी, तूफान, बारिश देखने को मिल रही है। यह मौसम आने वाले 9 अप्रैल तक ऐसा ही रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की माने तो मौजूदा सिस्टम के चलते कई दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा।
कई दिनों से बदला मौसम का मिजाज
मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज पिछले कई दिनों से बदला बदला नजर आ रहा है। ऐसे में चार और 5 अप्रैल को प्रदेश भर में मौसम ने अपना एक अलग रूप दिखाया है। मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में ओलावृष्टि और बारिश होती नजर आ रही है। ऐसे में ग्वालियर, शिवपुरी, मंदसौर, भिंड, दतिया समेत कई जिलों में ओले गिरे हैं। तेज हवा के कारण फसलों को नुकसान हो रहा है।
नया सिस्टम होगा सक्रिय
मध्यप्रदेश में फिर एक बार नया सिस्टम 7 अप्रैल से सक्रिय होने वाला है। जिसकी वजह से फिर बारिश आंधी तूफान देखने को मिलेगा। ऐसे में तेज आंधी, तूफान और जोरदार बारिश की संभावना जताई जा रही है। कई जिलों में आंधी की रफ्तार लगभग 50 से 60 किलोमीटर तक होने की संभावना है।
किसानों को हो रही चिंता
आमतौर पर अप्रैल में के महीने में भीषण गर्मी देखने को मिल रही है ऐसे में बार-बार नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है जिसकी वजह से तापमान घट बढ़ रहा है। वही मौसम ठंडा बना हुआ है इसके बदले मौसम का असर फसलों पर भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में किसानों की फसलो गेहूं, पपीता और केले का नुकसान होता नजर आ रहा है।
मौसम में यह बदलाव क्यों?
मध्यप्रदेश के मौसम में यह बदलाव कई दिनों से देखने को मिल रहा है। फिलहाल मध्यप्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन ट्रक लाइन और पश्चिमी विक्षोभ के असर से यह बदलाव नजर आ रहा है। मध्यप्रदेश में बदल तेज हवाएं बारिश और ओलावृष्टि की स्थिति बन चुकी है ऐसे में मौसम भी अस्थिर नजर आ रहा है।
Read More:- सोना-चांदी की कीमतों को लेकर बाजार में उठापटक जारी, जाने आज के ताजा भाव





