Lifestyle News : अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं और रोज-रोज एक जैसा फीका खाना खाकर बोर हो गए हैं, तो अब डाइट में बदलाव करने का समय है। हेल्दी खाने का मतलब ये बिल्कुल नहीं कि स्वाद से समझौता किया जाए। ऐसे में रागी से बना मसाला चीला रैप एक बढ़िया ऑप्शन बन सकता है, जो टेस्टी भी है और सेहत के लिए फायदेमंद भी। Ragi को सुपरफूड माना जाता है। इसमें फाइबर, कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। खास बात यह है कि रागी पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। यही वजह है कि यह वजन घटाने वालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
इस हेल्दी रैप को बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं है। रागी का आटा, थोड़ा बेसन, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा और हल्दी जैसे मसाले इसमें डाले जाते हैं।
Lifestyle News: वजन घटाने के साथ स्वाद भी बरकरार
वहीं, फिलिंग के लिए पनीर या टोफू और कुछ ताजी सब्जियां जैसे गाजर, शिमला मिर्च और पत्तागोभी का इस्तेमाल किया जाता है। साथ में हरी चटनी और थोड़ा चाट मसाला स्वाद को और बढ़ा देता है। सबसे पहले रागी के आटे और बेसन में सभी मसाले और सब्जियां मिलाकर एक स्मूद घोल तैयार कर लें। इसे कुछ देर के लिए ढककर रख दें। इसके बाद गरम तवे पर थोड़ा तेल या घी लगाकर घोल को डोसे की तरह फैलाएं और दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें। जब चीला तैयार हो जाए, तो इसे प्लेट में निकाल लें।
रैप तैयार करने का तरीका
अब चीले के ऊपर हरी चटनी लगाएं और उसमें पनीर या टोफू के साथ कटी हुई सब्जियां डालें। ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़कें और इसे रोल कर लें। इस तरह आपका हेल्दी और स्वादिष्ट रागी मसाला चीला रैप तैयार हो जाएगा, जिसे आप आसानी से खा सकते हैं। इस रैप को आप ब्रेकफास्ट या हल्के डिनर के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। जब भी आपको बाहर का चटपटा खाने का मन करे, तो यह हेल्दी ऑप्शन आपकी क्रेविंग को शांत कर देगा। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे खाने के बाद आपको कोई गिल्ट भी महसूस नहीं होगा और आपकी वेट लॉस जर्नी भी जारी रहेगी।
Read More : Lifestyle: खर्राटे लेना हो सकता है खतरनाक, बढ़ता है जोखिम!





