Uttarakhand News:- राकेश टिकैत का कहना है कि वह आज सुबह 11:00 बजे देहरादून के आशारोड़ी पहुंचने वाले हैं। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बड़ी संख्या में किसानों के साथ आज यानी कि शुक्रवार को दून की तरफ कूच करने वाले हैं। वह हाल ही में हुए दिव्यांशु हत्याकांड के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने और उन पर कार्यवाही करने को लेकर दून जा रहे है। इतना ही नहीं है इसको लेकर पुलिस ने भी कई इंतजाम कर लिए हैं।
छात्राओं के साथ हो रहे अपराध को लेकर वह चिंतित
जानकारी के मुताबिक राकेश टिकैत का कहना है कि किसानों के साथ सुबह 11:00 बजे देहरादून के आशारोड़ी पहुंचेंगे। इसके बाद उन्होंने कहा कि देहरादून में बढ़ रहे छात्रों के साथ अपराध की यह सारी घटनाओं के बाद उन्हें चिंता हो रही है। जिस तरह दिव्यांशु जाटराणा की लोगों ने बूट में मिलकर आत्महत्या कर दी उसके बाद अब उनके अंदर असुरक्षा का भाव पैदा होता नजर आ रहा है। ऐसे में उन्हें डर लग रहा है।
पुलिस ने किए कई इंतजाम
इस घटना को लेकर किसान वहां पहुंच रहे हैं। जिसके बाद एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल का कहना है, कि ऐसे में आशारोड़ी में बेरीकेटिंग लगाकर किसानों को रोकने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारी वहीं पर ज्ञापन लेने के लिए उपस्थित होंगे इतना ही नहीं पुलिस की तरफ से भी इसके लिए कई इंतजाम किए गए हैं। ताकि किसानों को बेरीकेटिंग से रोका जा सके।
Read More:- सोना-चांदी की कीमतों को लेकर बाजार में हलचल देखने को मिली, जाने आज के ताजा भाव





