Home » स्पोर्ट्स » Rajasthan Royals ने दर्ज की IPL में अपनी सबसे बड़ी जीत, चेन्नई को आठ विकेट से हराया

Rajasthan Royals ने दर्ज की IPL में अपनी सबसे बड़ी जीत, चेन्नई को आठ विकेट से हराया

Rajasthan Royals
Rajasthan Royals

Rajasthan Royals : आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को एकतरफा मुकाबले में हराकर दमदार जीत दर्ज की। 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने सिर्फ 12.1 ओवर में मुकाबला खत्म कर दिया। इस जीत के हीरो युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे। सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया, जो आईपीएल इतिहास के सबसे तेज अर्धशतकों में शामिल हो गया। अपनी पारी में उन्होंने चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी।

वैभव ने शुरुआत से ही गेंदबाजों पर हमला बोला। उन्होंने पहली ही गेंद से चौका लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए। एक ओवर में 18 रन बनाकर उन्होंने मैच का रुख पूरी तरह राजस्थान की ओर मोड़ दिया।

Rajasthan Royals

वैभव के साथ यशस्वी जायसवाल ने संयमित पारी खेली और 38 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान रियान पराग ने भी 14 रन बनाकर जीत की औपचारिकता पूरी की। दोनों ने मिलकर टीम को आसान जीत दिलाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सिर्फ 127 रन ही बना सकी। टीम की शुरुआत खराब रही और लगातार विकेट गिरते रहे। बड़े खिलाड़ी रन बनाने में नाकाम रहे, जिससे टीम दबाव में आ गई।

राजस्थान के गेंदबाजों का कमाल

राजस्थान के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर ने पावरप्ले में ही अहम विकेट लेकर चेन्नई को बैकफुट पर धकेल दिया। रवींद्र जडेजा ने भी गेंद से अच्छा योगदान दिया। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने गेंदों के हिसाब से अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। टीम ने 47 गेंद बाकी रहते मैच जीत लिया, जो उनके आईपीएल इतिहास का नया रिकॉर्ड बन गया।

Read More : IPL 2026: गुवाहाटी में भिड़ेंगी RR और CSK, मददगार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?