Kerala : प्रधानमंत्री Narendra Modi रविवार को केरल दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे पलक्कड़ में जनसभा को संबोधित करेंगे और त्रिशूर में रोड शो करेंगे। 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह दौरा एनडीए के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पलक्कड़ के फोर्ट मैदान में दोपहर करीब 2:30 बजे प्रधानमंत्री की रैली आयोजित होगी। इस जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के जुटने की उम्मीद है। मंच पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और एनडीए के उम्मीदवार भी मौजूद रहेंगे।
इस दौरे का मुख्य मकसद राज्य में एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाना है। पार्टी का मानना है कि प्रधानमंत्री की रैली और रोड शो से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा और चुनावी अभियान को मजबूती मिलेगी। केरल में पार्टी इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है।
Kerala दौरे पर पीएम मोदी
पलक्कड़ के बाद प्रधानमंत्री त्रिशूर पहुंचेंगे, जहां वे एक बड़े रोड शो में हिस्सा लेंगे। यह रोड शो शहर के बीचों-बीच निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थकों के शामिल होने की संभावना है। रोड शो के जरिए पार्टी आम लोगों तक सीधे पहुंचने की कोशिश करेगी। त्रिशूर के कुट्टनेल्लूर में बने हेलीपैड पर केंद्रीय मंत्री Suresh Gopi प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। इसके बाद मोदी ‘स्वराज राउंड’ की ओर बढ़ेंगे, जहां से रोड शो की शुरुआत होगी। इस दौरान पार्टी के कई बड़े नेता भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।
सुरक्षा और ट्रैफिक के खास इंतजाम
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पलक्कड़ और त्रिशूर दोनों जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ट्रैफिक को लेकर भी विशेष नियम लागू किए गए हैं, ताकि आम लोगों को कम से कम परेशानी हो और कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। केरल में चुनाव से पहले प्रधानमंत्री का यह दौरा सियासी माहौल को और गर्म कर सकता है। सभी दल अपनी-अपनी रणनीति में जुटे हैं। ऐसे में पीएम मोदी की रैली और रोड शो को चुनावी नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है।
Read More : Noida Airport Inauguration: पीएम मोदी आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, हाई अलर्ट पर पूरा NCR




