Vastu Tips:- वास्तु के मुताबिक घर के मंदिर में शंख रखना शुभ माना जाता है, लेकिन बहुत ही कम लोग ऐसे होते हैं जिन्हें इस बारे में जानकारी होती है कि घर के मंदिर में शंख बजाना चाहिए या नहीं बजाना चाहिए। हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान कई चीज ऐसी होती है जो बहुत ही जरूरी होती है। अगर आप इन चीजों को पूरे विधि-विधान के साथ करते हैं तो भगवान आप पर कृपा बरसाते हैं। अगर घर में शंख बजाया जाता है तो उसे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। आइए ऐसे में जानते हैं कि शंख बजाना शुभ होता है या अशुभ होता है।
शंख को किस दिशा में रखें?
अगर आप घर के मंदिर में शंख रखते हैं तो आपको इस बात का पास ख्याल रखना चाहिए कि शंख को रखने की दिशा कौन सी होनी चाहिए। शंख को हमेशा वास्तु के मुताबिक उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। शंख को अगर आप सही दिशा में रखते हैं तो भगवान विष्णु की कृपा आप पर बरसती है।
गलती से भी इस दिशा में ना रखें शंख
गलती से भी वास्तु के मुताबिक शंख को इस दिशा में नहीं रखना चाहिए। वास्तु के मुताबिक शंख को दक्षिण दिशा में कभी भी नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और घर पर अशुभ प्रभाव पड़ता है।
शंख को साफ-सुथरा रखें
मंदिर में कभी भी शंख को अगर आप रखते हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि शंख की साफ-सफाई होना बहुत जरूरी होता है। शंख को हफ्ते भर में एक बार जरूर साफ कर ले ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है या फिर आप इसे गंगाजल से भी साफ कर सकते हैं।
घर के मंदिर में शंख रखने के लाभ
अगर आप घर के मंदिर में शंख रखते हैं तो इससे कई लाभ देखने को मिलते हैं। शंख रखने से वास्तु दोष खत्म हो जाता है साथ ही उसकी अगर नियमित पूजा की जाए तो नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है साथ ही शंख को घर में रखने से घर में लक्ष्मी जी का वास होता है सुख समृद्धि बढ़ती है।
Read More:- शनिवार को करें शनि देव के इन मंत्रों का जाप, शनि देव होंगे प्रसन्न और बरसाएंगे कृपा




