Uttarakhand News:- आजकल दिग्गज नेता कांग्रेस पार्टी का हाथ थामने जा रहे हैं। तीन पूर्व विधायकों के अलावा छह नेता नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में राष्ट्रीय नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं। उत्तराखंड के कई बड़े नेता आज कांग्रेस पार्टी से हाथ मिलाने जा रहे हैं। नई दिल्ली में कांग्रेस के नेता की मौजूदगी में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, नारायण पाल, भीमलाल आर्य समेत 6 नेताओं को पार्टी की सदस्यता दी जाएगी।
राजकुमार ठुकराल ने दिया इस्तीफा
जानकारी के मुताबिक साल 2022 में रुद्रपुर में टिकट न मिलने की वजह से नाराज पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वही सितारगंज से पूर्व विधायक नारायण पाल ने बसपा में विभिन्न पदों पर कार्य किया है फिर कांग्रेस में चले गए थे, लेकिन 2022 में टिकट में मिलने से कांग्रेस भी छोड़ दी थी। अब वापस वह कांग्रेस का हाथ थामने जा रहे हैं। इन दोनों के साथ ही टिहरी जिले के घनसाली से पूर्व भीमलाल आर्य ने भी कांग्रेस का हाथ थामने का फैसला किया है। इसके साथ ही 2019 में नगर निगम रोड की में निर्दलीय मेयर चुने गए गौरव गोयल भी कांग्रेस के सदस्यता लेने जा रहे हैं।
तीन पूर्व विधायक को समेत 6 नेता लेंगे कांग्रेस के सदस्यता
गौरव गोयल नियर बनने के बाद भी भाजपा में शामिल हुए थे लेकिन कार्यकाल पूरा नहीं हुआ उससे पहले इन्होंने इस्तीफा दे दिया। वही भीमताल में लखन नेगी और मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रहे अनुज गुप्ता भी कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अभी तीन पूर्व विधायक को समेत भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में महाराष्ट्र नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता लेने वाले हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी कांग्रेस पार्टी के सदस्यता कार्यक्रम के लिए नई दिल्ली के लिए निकल रहे हैं।
Read More:- मध्यप्रदेश में गर्मी के बीच आंधी-तूफान का दौर जारी, 30 मार्च तक दिखेगा इसका असर





