Air India Flights Update : मौजूदा हालात के बीच Air India ग्रुप ने पश्चिम एशिया के लिए अपनी उड़ानों को आंशिक रूप से जारी रखने का फैसला किया है। एयरलाइन के अनुसार 23 मार्च को कुल 30 उड़ानों का संचालन किया जाएगा। इनमें निर्धारित और विशेष दोनों प्रकार की उड़ानें शामिल हैं। हालांकि कुछ मार्गों पर अभी भी सेवाएं सीमित रखी गई हैं ताकि परिचालन और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं को ध्यान में रखा जा सके। दिल्ली और मुंबई से एक-एक वापसी उड़ान संचालित की जाएगी, जबकि बेंगलुरु, कोझिकोड और मंगलुरु से भी विमान उड़ान भरेंगे।
एयरलाइन ने बताया कि सऊदी अरब के शहर Jeddah के लिए नियमित उड़ानें जारी रहेंगी। भारत और जेद्दाह के बीच कुल 10 उड़ानें संचालित की जाएंगी। इनमें Air India Express की कई सेवाएं भी शामिल होंगी।
Air India Flights Update
इसके अलावा ओमान की राजधानी Muscat के लिए चार निर्धारित उड़ानें संचालित की जाएंगी, जिनमें दिल्ली और मुंबई से आने-जाने वाली सेवाएं शामिल हैं। वहीं सऊदी अरब के शहर Riyadh के लिए भी बेंगलुरु और कोझिकोड से चार उड़ानों का संचालन किया जाएगा। इन उड़ानों के जरिए यात्रियों की आवाजाही को बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। संयुक्त अरब अमीरात के लिए भी विशेष उड़ानों की व्यवस्था की गई है।
Air India and Air India Express will together operate 30 scheduled and non-scheduled flights, to and from the West Asia region on 23 March 2026.
Read more: https://t.co/cGJR5CQFBC
— Air India (@airindia) March 22, 2026
इनमें Dubai, Abu Dhabi और Sharjah के लिए सेवाएं शामिल हैं। दिल्ली से दुबई के लिए सीधी उड़ानें संचालित होंगी, जबकि दिल्ली और मुंबई को अबू धाबी से जोड़ने वाली उड़ानें भी उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा मंगलुरु से शारजाह के लिए भी विशेष सेवा शुरू की जाएगी।
कुछ शहरों के लिए सेवाएं फिलहाल बंद
एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि कुछ गंतव्यों के लिए फिलहाल उड़ानें संचालित नहीं की जाएंगी। इनमें यूएई के Ras Al Khaimah और Al Ain, ओमान का Salalah और सऊदी अरब का Dammam शामिल हैं। इसके अलावा Doha, Kuwait City और Tel Aviv के लिए भी फिलहाल कोई निर्धारित सेवा नहीं चलाई जाएगी। इस बीच उत्तरी अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के लिए Air India की सभी उड़ानें अपने तय समय के अनुसार संचालित होती रहेंगी।
जिन यात्रियों की बुकिंग उन रूट्स पर है जहां सेवाएं अस्थायी रूप से बंद की गई हैं, उन्हें बिना अतिरिक्त शुल्क के टिकट रीबुक करने या पूरा रिफंड लेने का विकल्प दिया गया है। एयरलाइन ने यात्रियों से यात्रा से पहले उड़ान की स्थिति की जानकारी लेने की भी सलाह दी है।
Read More : Air India पर जंग का असर, 2500 से ज्यादा उड़ानें रद्द





