LPG Cylinders:- एलपीजी सिलेंडरों की कीमत बहुत दिनों से चल रही है जिसको लेकर अब नया अपडेट देखने को मिल रहा है। हाल ही में भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने एक नई प्रक्रिया शुरू करवा दी हैं। ऐसे में कोटे से अतिरिक्त सिलेंडर अगर चाहिए तो आपको इसका कारण बताना होगा। घर में शादी है भंडारा है या परिवार के सदस्यों और आने वाले मेहमानों की पूरी जानकारी भी देनी होगी।
सिलेंडरों को लेकर जिन उपभोक्ताओं द्वारा सालाना कोटे के 12 सिलेंडर रिफिल करवा लिए है, उन्हें नई बुकिंग के लिए हेलो बीपीसीएल ऐप पर जाकर सवालों के सभी जवाब देने होंगे। उनको इस बात की जानकारी देनी होगी कि परिवार में कितने सदस्य हैं मेहमानों का वितरण और घर में शादी है या भंडारा है। इसके अलावा कोई और आयोजन है तभी सिलेंडर बुक किया जाएगा।
रविवार से लागू हुआ नियम
एलपीजी सिलेंडरों को लेकर रविवार को यह नियम लागू किया गया इसकी जानकारी गैस एजेंसी संचालक को और उपभोक्ताओं को भी नहीं थी। ऐसे में लोग सुबह से ही मोबाइल से गैस सिलेंडर की बुकिंग करने की कोशिश कर रहे थे जिसमें वह असफल हो रहे थे जिसकी वजह से वह गैस एजेंसी पहुंचे और एजेंसी में मौजूद स्टाफ को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। ऐसे में फिर संचालक ने कंपनी के अधिकारियों को कॉल किया तब उनको इस बात की जानकारी प्राप्त हुई है। ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एस संगठन के प्रदेश सचिव आदर्श गुप्ता का कहना है कि एक वित्तीय वर्ष में उपभोक्ता 12 सिलेंडर ले सकते हैं कई उपभोक्ताओं का कोटा पूरा हो गया है।
बीपीसीएल कंपनी ने जारी किए निर्देश
बीपीसीएल कंपनी द्वारा नए निर्देश के चलते अब उपभोक्ताओं को बुकिंग के लिए मोबाइल एप डाउनलोड करना पड़ेगा। इसके साथ ही क्रमवार सवालों के जवाब भी देने होंगे उसके बाद ही सिलेंडर की बुकिंग कर पाएंगे।
उपभोक्ताओं को उठानी होगी दिक्कते
एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को लेकर स्मार्टफोन के दौर में कई लोग कीपैड फोन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में जो लोग स्मार्टफोन नहीं खरीद सकते उनको ऐसे में अलावा गैस बुकिंग के लिए फोन खरीदना ऐप डाउनलोड कर सवालों के जवाब देना भी बहुत कठिन होगा ऐसे में लोगों को घर बैठे गैस की बुकिंग करने की सहूलियत नहीं मिल पाएगी जिसकी वजह से लोगों को एजेंसी जाकर चक्कर काटने पड़ेंगे ऐसे में लोग परेशान होंगे और कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
बुकिंग से पहले पूछे जाएंगे सवाल
एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग से पहले कई सवाल पूछे जाएंगे जिसमें परिवार में 6 सदस्य है या उससे अधिक सदस्य है, परिवार में मेहमान आए हैं, शादी है भंडारा है, अन्य कोई कार्यक्रम है, अन्य घरेलू उपयोग के लिए सिलेंडर लग रहा है? इस तरह के सवाल पूछे जाएंगे इसके बाद बुकिंग की जाएगी।





