iPhone : अगर आप लंबे समय से प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर Vijay Sales अपने प्लेटफॉर्म पर iPhone 17 Pro पर आकर्षक ऑफर दे रहा है। बैंक ऑफर्स और इंस्टेंट डिस्काउंट को मिलाकर इस फोन पर 10 हजार रुपये से ज्यादा की बचत की जा सकती है। इसी वजह से यह डील खरीदारों के बीच चर्चा में बनी हुई है। प्रीमियम सेगमेंट के इस स्मार्टफोन को Apple ने पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था। उस समय इसकी शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये तय की गई थी।
यह डिवाइस विजय सेल्स की वेबसाइट पर लगभग 1,32,490 रुपये में उपलब्ध है। यानी शुरुआती स्तर पर ही करीब 2,400 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा बैंक ऑफर्स जोड़ने पर कीमत और भी कम हो सकती है।
iPhone पर जबरदस्त ऑफर
इस डील में अलग-अलग बैंक कार्ड इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है। HSBC के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर करीब 6,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। वहीं HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से ईएमआई के जरिए भुगतान करने पर करीब 4,500 रुपये तक का लाभ मिल सकता है। इन ऑफर्स के कारण कुल कीमत में अच्छी-खासी कटौती संभव है। अगर किसी ग्राहक के पास American Express का कार्ड है तो उसके लिए यह डील और भी आकर्षक हो जाती है। इस कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर करीब 12,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर का विकल्प भी मौजूद है, जिससे पुराने फोन को बदलकर नए डिवाइस की कीमत और कम की जा सकती है।
डिस्प्ले और प्रोसेसर
फीचर्स की बात करें तो iPhone 17 Pro में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz ProMotion टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। फोन में कंपनी का पावरफुल A19 Pro चिपसेट दिया गया है, जो तेज परफॉर्मेंस और बेहतर मल्टीटास्किंग के लिए जाना जाता है। इसके साथ 12GB तक RAM का विकल्प मिलता है। फोन में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं, जबकि स्क्रीन को Ceramic Shield 2 की सुरक्षा दी गई है।
कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48MP का फ्यूजन कैमरा, 48MP अल्ट्रावाइड लेंस और 48MP टेलीफोटो सेंसर शामिल हैं। यह सेटअप 8x ऑप्टिकल जूम और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग तक को सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए इसमें 18MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। वहीं बैटरी के मामले में कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 39 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का समय दे सकता है, जो इसे लंबे इस्तेमाल के लिए उपयुक्त बनाता है।
Read More : Hormuz में ईरान का सेफ कॉरिडोर प्लान, भारत के निकले 3 टैंकर





