Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश में जारी है बारिश का सिलसिला, पूर्वी क्षेत्र के कई जिलों में जारी किया अलर्ट

मध्यप्रदेश में जारी है बारिश का सिलसिला, पूर्वी क्षेत्र के कई जिलों में जारी किया अलर्ट

Weather News:- मध्यप्रदेश का मौसम सक्रिय हो चुका है ऐसे में पूर्वी क्षेत्र के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। मध्यप्रदेश में आई इस बारिश के चलते किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक तीन ट्रक और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से यह सिस्टम बनता नजर आ रहा है। पूर्वी जिलों की तरफ अब यह मौसम शिफ्ट हो रहा है जिसकी वजह से तेज हवाएं चल रही है जो की 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती है।

कई जिलों में असर आ रहा नजर

मध्यप्रदेश के लगभग 42 जिलों के 100 से ज्यादा शहर और कस्बों में बीते 24 घंटे में बारिश दर्ज की गई है। धार के बदनावर और बैतूल के घोड़ाडोंगरी में सबसे ज्यादा बारिश गिरी है। कई जगह पर आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई जिसमें कई जिले शामिल है। जानकारी के मुताबिक अलीराजपुर और झाबुआ, खंडवा, बैतूल, छिंदवाड़ा, जबलपुर समेत कई जिलों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है। इसके अलावा तेज आंधी और ओलो की वजह से गेहूं, केले, पपीता और संतरे की फसलों को बहुत ज्यादा मात्रा में नुकसान हुआ है। किसानों की खड़ी फसले आड़ी हो गई है।

तापमान में आई गिरावट

बारिश और बादलों के चलते शहरों का तापमान गिर चुका है। बारिश के बाद तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट हुई है। जिसमें ग्वालियर में अधिकतर तापमान 23.9 डिग्री जो की सामान्य से काफी कम है। वही ग्वालियर, दतिया, सतना, रीवा, खजुराहो, भोपाल, जबलपुर समेत कई शहरों में पर लगभग 30 डिग्री से नीचे जा चुका है। वही खजुराहो में सबसे ज्यादा तापमान में गिरावट हुई है यहां का तापमान 10 डिग्री से ज्यादा गिरा है।

फिर मौसम में होगा बदलाव

मध्यप्रदेश के मौसम की अगर बात करें तो आने वाले दिनों में मौसम में फिर बदलाव दर्ज किया जाएगा। मौजूदा सिस्टम 21 मार्च तक एक्टिव रहेगा इसके बाद 22 मार्च से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा और इसका असर कमजोर रहने की संभावना जताई जा रही है 26 मार्च के आसपास फिर से बारिश दर्ज की जा सकती है।

Read More:- बद्रीनाथ धाम ढका 2 फीट बर्फ की चादर से, लगातार जारी है बर्फ का सिलसिला

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?