Home » राजनीति » Bihar Board 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार जल्द होगा खत्म, इसी हफ्ते जारी हो सकते हैं नतीजे

Bihar Board 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार जल्द होगा खत्म, इसी हफ्ते जारी हो सकते हैं नतीजे

Result
Result

Bihar Board 12th Result : बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) जल्द ही 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर सकती है। इस साल इंटर की परीक्षाएं 2 फरवरी से शुरू होकर 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र-छात्राएं नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड इसी सप्ताह रिजल्ट जारी कर सकता है।

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com और seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।

Bihar Board 12वीं रिजल्ट

बोर्ड की ओर से रिजल्ट लिंक एक्टिव किए जाने के बाद स्टूडेंट्स घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से मार्क्स चेक कर पाएंगे। इंटरमीडिएट का परिणाम देखने के लिए छात्रों को कुछ जरूरी जानकारी तैयार रखनी होगी। रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड की आवश्यकता होगी। जिन छात्रों को अपनी डिटेल याद नहीं है, उन्हें सलाह दी गई है कि वे अभी से अपना एडमिट कार्ड संभालकर रख लें ताकि रिजल्ट जारी होने के समय किसी तरह की परेशानी न हो।

कुछ आसान स्टेप्स

  • छात्र कुछ आसान प्रक्रिया अपनाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां होम पेज पर दिखाई देने वाले 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जहां रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा।
  • जानकारी सबमिट करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
  • इसके बाद छात्र चाहें तो उसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

ऑनलाइन मिलेगी डिजिटल मार्कशीट

रिजल्ट जारी होने के दिन छात्रों को केवल डिजिटल मार्कशीट ही उपलब्ध होगी। यह मार्कशीट अस्थायी रूप से इस्तेमाल की जा सकेगी। छात्र इसे डाउनलोड करके अपने रिकॉर्ड के लिए सुरक्षित रख सकते हैं। बोर्ड की ओर से बाद में इसकी हार्ड कॉपी स्कूलों को भेजी जाएगी। बिहार बोर्ड की ओर से कुछ दिनों के बाद सभी स्कूलों को छात्रों की मूल मार्कशीट भेज दी जाएगी। इसके बाद छात्र अपने संबंधित स्कूल में जाकर अपनी असली मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे। इसलिए बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि रिजल्ट आने के बाद घबराने के बजाय आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें और निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही दस्तावेज प्राप्त करें।

Read More : Operation Sindoor की अनकही कहानी: 25 मिनट में बरसीं 24 मिसाइलें, खराब मौसम और तकनीकी खामी के बीच भी डटे रहे वायुसेना के जांबाज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?