Home » उत्तर प्रदेश » Hormuz Strait Crisis: युद्ध के बीच भारतीय जहाजों पर तैनात फतेहाबाद के दो युवक, परिवार से वॉट्सऐप कॉल पर दे रहे हालचाल

Hormuz Strait Crisis: युद्ध के बीच भारतीय जहाजों पर तैनात फतेहाबाद के दो युवक, परिवार से वॉट्सऐप कॉल पर दे रहे हालचाल

Hormuz
Hormuz

Hormuz Strait Crisis : पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से भारत लौट रहे दो एलपीजी जहाजों पर हरियाणा के फतेहाबाद जिले के दो युवक तैनात हैं। इन जहाजों के नाम Shivalik LPG Carrier और Nanda Devi LPG Carrier हैं। दोनों जहाज खाड़ी क्षेत्र से गैस लेकर भारत की ओर बढ़ रहे हैं। जहाजों पर तैनात इन युवकों की सुरक्षित वापसी को लेकर उनके परिवारों की निगाहें लगातार समुद्री मार्ग से आने वाली खबरों पर टिकी हुई हैं।

फतेहाबाद जिले के गांव कुम्हारिया निवासी कृष्ण गोदारा मर्चेंट नेवी में अधिकारी हैं और वे ‘नंदा देवी’ जहाज पर अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि कृष्ण लंबे समय से समुद्री सेवाओं से जुड़े हुए हैं और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर जहाजों के संचालन का अनुभव रखते हैं।

Hormuz Strait Crisis

इस बार भी उन्हें खाड़ी क्षेत्र से एलपीजी लेकर भारत लौटने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। दूसरे जहाज ‘शिवालिक’ पर सरवरपुर गांव के अनिल भांभू सेकंड ऑफिसर के रूप में तैनात हैं। मर्चेंट नेवी में काम करने वाले अनिल कई वर्षों से विदेशी समुद्री मार्गों पर सेवाएं दे रहे हैं। उनके परिवार के मुताबिक, जहाज पर उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि समुद्र में सुरक्षा और संचालन से जुड़े कई फैसलों में अधिकारियों की अहम जिम्मेदारी रहती है।

25 फरवरी को कतर के लिए रवाना हुए थे दोनों

परिवार के सदस्यों ने बताया कि दोनों युवक 25 फरवरी को जहाज लेकर कतर के लिए रवाना हुए थे। वहां से उन्हें एलपीजी लोड करके भारत लौटना था। इसी दौरान क्षेत्र में युद्ध जैसी स्थिति बन गई, जिससे कई जहाजों की आवाजाही प्रभावित हो गई। कुछ समय तक जहाजों को सुरक्षित दूरी पर रुककर हालात सामान्य होने का इंतजार करना पड़ा। तनावपूर्ण हालात के बावजूद दोनों युवक अपने परिवारों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। परिजन बताते हैं कि वे समय-समय पर वॉट्सऐप कॉल के जरिए घरवालों को अपनी स्थिति की जानकारी देते रहते हैं। इससे परिवार को कुछ राहत मिलती है, हालांकि खाड़ी क्षेत्र में जारी हालात को लेकर चिंता भी बनी हुई है।

वापसी की कर रहे दुआ

गांव के लोगों और परिजनों का कहना है कि उन्हें अपने बेटों की बहादुरी पर गर्व है, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए सभी उनकी सुरक्षित वापसी की दुआ कर रहे हैं। जैसे-जैसे जहाज भारत के करीब पहुंच रहे हैं, परिवार की उम्मीदें भी बढ़ती जा रही हैं कि जल्द ही दोनों युवक सकुशल अपने घर लौट आएंगे।

Read More : Milk Business Rule: बिना लाइसेंस नहीं बेच सकेंगे दूध

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?