Uttarpradesh Accident:- उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में एक भयानक सड़क हादसा हुआ। इस सड़क हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। मुरादाबाद के इस सड़क हादसे में लगभग चार युवकों की मौत हो गई। सब दिल्ली की तरफ बढ़ रहे थे इसी दौरान यह हादसा हो गया। इस हादसे में गंभीर रूप से जख्मी एक युवक को अस्पताल भी ले जाया गया। लखनऊ दिल्ली नेशनल हाईवे पर रामपुर की तरफ से आ रही कर ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई और इसमें चार लोगों की मौत हो गई। इन युवकों की पहचान नैनीताल जिले के निवासी के तौर पर हुई है।
कार थी तेज रफ्तार
सोमवार को सुबह मुंढापांडे क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पास तेज रफ्तार कर चल कर रही थी और कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में जाकर घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के पूरी तरह से चीथड़े उड़ गए। हादसे के बाद पुलिस ने बड़ी ही मुसीबत से कार में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाल इसके बाद मुंढापांडे सीएचसी पहुंचाया और यहां डॉक्टरों ने कार में सवार पांच युवकों में से चार को मृत घोषित कर दिया और एक युवक को गंभीर रूप से घायल बताया।
गंभीर युवक को अस्पताल रेफर किया
एक युवक बहुत ही गंभीर रूप से घायल हुआ जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में रेफर किया गया। सीईओ हाईवे राजेश कुमार का कहना है कि हादसे में दयाल रावत निवासी विमिला कंपाउंड पालीवाल नैनीताल, अनिल नेगी, सुंदर नेगी, भवन भंडारी हल्द्वानी की जान जा चुकी है। चालक यशदीप पांडे निवासी हल्द्वानी बहुत ही गंभीर रूप से घायल है इस घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है।
Read More:- तीर्थ यात्रियों में छाया उत्साह का माहौल, केवल 1 सप्ताह में हुए 5.18 लाख से ज्यादा के पंजीकरण




