Uttarpradesh News:- कानपुर के पनकी हाईवे पर डंपर की नेपाल जा रही टूरिस्ट बस से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई और दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम में बस की खिड़की तोड़कर 57 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल और उनकी जान बचाई। जानकारी के मुताबिक कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इटावा कानपुर हाईवे पर एक सड़क हादसा हुआ।
इस हादसे में इस्पात नगर के पास बने हुए पुलिया के ऊपर एक तेज रफ्तार डंपर ने नेपाल जा रही डबल डेकर बस को जोरदार टक्कर मार दी और यह टक्कर इतनी भयानक थी कि बस के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए और इसमें लगभग 57 यात्री बस के अंदर ही फंस गए थे।
एक यात्री की हुई मौत
इस हादसे में एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई। वही इस टक्कर में लगभग 50 लोग घायल हो गए। इसके बाद अग्नि सामान विभाग और पुलिस में खिड़कियां तोड़कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया मिली जानकारी के मुताबिक हादसा शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे हुआ था जब टूरिस्ट बस नासिक से चलकर अयोध्या होते हुए नेपाल की तरफ जा रही थी। इसमें लगभग 57 यात्री सवार थे इसी दौरान बस का एक्सीडेंट हो गया।
घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया
इस हादसे से की जानकारी जैसे ही फायर विकेट और पुलिस टीम को मिली वह मौके पर पहुंची और बस की खिड़की और लोहे के हिस्से काट कर घायलों को बाहर निकाला और कुछ 57 यात्रियों में से 15 यात्री साधारण रूप से घायल हुए हैं वही चार गंभीर और एक अति गंभीर यात्री को तत्काल हैटल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी यात्रियों को भी प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है फिलहाल में यात्रियों का इलाज चल रहा है।
Read More:- बढ़ने लगा है मध्यप्रदेश का तापमान, गर्मी दिखने लगी अपना असर, कई शहरों का तापमान पहुंचा 40 डिग्री से ऊपर



