Weather News:- मध्यप्रदेश में गर्मी का असर दिनों दिन बढ़ते नजर आ रहा है। मार्च महीने की शुरुआत में ही गर्मी ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। ऐसे में नर्मदापुरम लगातार दूसरे दिन भी सबसे गर्म शहर के रूप में देखा गया। कई शहरों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग की माने तो 13 मार्च शाम 5:00 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक लगातार दूसरे दिन भी प्रदेश का सबसे गर्म शहर नर्मदापुरम ही रहा है।
इसके साथ ही कई शहरों में तापमान तेजी के साथ बढ़ता नजर आ रहा है। जिसकी वजह से लोगों को गर्मी सहन करनी पड़ रही है। पिछले कई दिनों से जैसे ही मार्च का महीना शुरू हुआ पहले ही हफ्ते से गर्मी ने अपना कर दिखाना शुरू कर दिया है।
भोपाल का मौसम बदला
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी गर्मी बढ़ती नजर आ रही है। ऐसे में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है जो की सामान्य से लगभग 4.9 डिग्री तक ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गर्मी के चलते लोग घरों से बाहर कम निकल रहे हैं।
कई शहरों का बड़ा तापमान
मध्यप्रदेश के कई शहरों में तापमान लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। ऐसे में मध्यप्रदेश के ऐसे कई शहर है जहां का तापमान बढ़ाने की वजह से यहां भयंकर गर्मी पड़ रही है। इतना ही नहीं इंदौर, गुना, ग्वालियर, उज्जैन जैसे बड़े शहरों में भी तापमान 37 डिग्री से ऊपर जा चुका है।
गर्मी में बढ़ोतरी का कारण
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले समय में तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा सकता है। फिलहाल मार्च का महीना चल रहा है और इसके आखिरी आखिरी तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। वर्तमान में हवा की दिशा उत्तर पूर्व से आप पश्चिम और उत्तर पश्चिम की ओर चल रही है। वही हवा में नमी बहुत कम है साथ ही रेगिस्तानी इलाकों से गर्म हवाएं गुजर रही है जिसकी वजह से गर्मी में बढ़ोतरी हो रही है।
Read More:- एलपीजी गैस को लेकर आज पांचवे दिन भी कांग्रेसियों का धरना जारी, उधर सत्र की हुई शुरुआत




