Home » स्पोर्ट्स » IPL 2026 Schedule: 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महासंग्राम, RCB-SRH के मुकाबले से होगा आगाज

IPL 2026 Schedule: 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महासंग्राम, RCB-SRH के मुकाबले से होगा आगाज

IPL
IPL

IPL 2026 Schedule : टी20 विश्व कप 2026 के खत्म होते ही क्रिकेट फैंस के लिए एक और बड़ी खबर सामने आ गई है। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पिछले सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 31 मई को प्रस्तावित है, जिससे करीब दो महीने तक देश में क्रिकेट का रोमांच बना रहेगा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने फिलहाल टूर्नामेंट के शुरुआती 16 दिनों का कार्यक्रम जारी किया है। इस दौरान कुल 20 मैच खेले जाएंगे। ऐसे में फ्रेंचाइजियों के सामने उन्हें समय पर भारत लाने की चुनौती खड़ी हो गई है।

IPL 2026 Schedule

शुरुआती चरण में चार डबल हेडर मुकाबले रखे गए हैं, जिनमें एक ही दिन दो मैच होंगे। दिन का मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से और शाम का मैच 7:30 बजे से शुरू होगा। हालांकि पूरे सीजन का कार्यक्रम अभी जारी नहीं किया गया है। बोर्ड का कहना है कि खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय यात्रा और कुछ प्रशासनिक कारणों के चलते फिलहाल सीमित शेड्यूल ही घोषित किया गया है।

विधानसभा चुनावों का भी पड़ेगा असर

आईपीएल के पूरे कार्यक्रम में देरी की एक बड़ी वजह कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव भी बताए जा रहे हैं। तमिलनाडु, असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखें अभी घोषित नहीं हुई हैं। सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई बाकी मैचों का शेड्यूल बाद में जारी करेगा। इससे टूर्नामेंट के कुछ मुकाबलों के स्थान और तारीखों में बदलाव की संभावना भी बनी हुई है।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मैच राज्य सरकार की अनुमति के बाद ही अंतिम रूप से तय होंगे। पिछले सीजन में स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है। इस मामले में कर्नाटक सरकार की विशेषज्ञ समिति 13 मार्च को बैठक करेगी। समिति की रिपोर्ट और मंजूरी के बाद ही यहां मैचों के आयोजन पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

घरेलू मैदान में बदलाव

इस बार आईपीएल में कुछ टीमों के घरेलू मैदान भी बदले हुए नजर आएंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने सात घरेलू मैचों में से पांच बेंगलुरु और दो रायपुर में खेलेगी। पंजाब किंग्स चार मुकाबले न्यू चंडीगढ़ और तीन धर्मशाला में खेलेगी। वहीं, राजस्थान रॉयल्स तीन मैच गुवाहाटी और चार जयपुर में आयोजित करेगी। इससे अलग-अलग शहरों के दर्शकों को भी लाइव आईपीएल देखने का मौका मिलेगा।

आईपीएल 2026 का शेड्यूल

तारीख मैच समय स्थान
28 मार्च 2026 RCB vs SRH 7:30 बजे बेंगलुरु
29 मार्च 2026 MI vs KKR 7:30 बजे मुंबई
30 मार्च 2026 RR vs CSK 7:30 बजे गुवहाटी
31 मार्च 2026 PBKS vs GT 7:30 बजे मुल्‍लांपुर
1 अप्रैल 2026 LSG vs DC 7:30 बजे लखनऊ
2 अप्रैल 2026 KKR vs SRH 7:30 बजे कोलकाता
3 अप्रैल 2026 CSK vs PBKS 7:30 बजे चेन्‍नई
4 अप्रैल 2026 DC vs MI 3:30 बजे दिल्‍ली
4 अप्रैल 2026 GT vs RR 7:30 बजे अहमदाबाद
5 अप्रैल 2026 SRH vs LSG 3:30 बजे हैदराबाद
5 अप्रैल 2026 RCB vs CSK 7:30 बजे बेंगलुरु
6 अप्रैल 2026 KKR vs PBKS 7:30 बजे कोलकाता
7 अप्रैल 2026 RR vs MI 7:30 बजे गुवहाटी
8 अप्रैल 2026 DC vs GT 7:30 बजे दिल्‍ली
9 अप्रैल 2026 KKR vs LSG 7:30 बजे कोलकाता
10 अप्रैल 2026 RR vs RCB 7:30 बजे गुवहाटी
11 अप्रैल 2026 PBKS vs SRH 3:30 बजे मुल्‍लांपुर
11 अप्रैल 2026 CSK vs DC 7:30 बजे चेन्‍नई
12 अप्रैल 2026 LSG vs GT 3:30 बजे लखनऊ
12 अप्रैल 2026 MI vs RCB 7:30 बजे मुंबई

खिलाड़ियों की यात्रा पर असर

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर इस बार आईपीएल तैयारियों पर भी दिख सकता है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और खाड़ी देशों के बड़े ट्रांजिट एयरपोर्ट पर दबाव बढ़ने से खिलाड़ियों की यात्रा प्रभावित हुई है। टी20 विश्व कप खत्म होने के कई दिन बाद भी दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के कुछ खिलाड़ी अपने देश नहीं पहुंच पाए हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजियों के सामने उन्हें समय पर भारत लाने की चुनौती खड़ी हो गई है।

IPL की विजेता टीम

साल IPL विजेता टीम
2008 राजस्थान रॉयल्स
2009 डेक्कन चार्जर्स
2010 चेन्नई सुपर किंग्स
2011 चेन्नई सुपर किंग्स
2012 कोलकाता नाइटराइडर्स
2013 मुंबई इंडियंस
2014 कोलकाता नाइटराइडर्स
2015 मुंबई इंडियंस
2016 सनराइजर्स हैदराबाद
2017 मुंबई इंडियंस
2018 चेन्नई सुपर किंग्स
2019 मुंबई इंडियंस
2020 मुंबई इंडियंस
2021 चेन्नई सुपर किंग्स
2022 गुजरात टाइटंस
2023 चेन्नई सुपर किंग्स
2024 कोलकाता नाइटराइडर्स
2025 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

Read More : Cricket पर संकट का असर, भारत में टीम लौटेंगी स्वदेश

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?