Home » बिजनेस » LPG सिलेंडर महंगा, मिडिल ईस्ट जंग का असर भारत तक… इतनी हुई बढ़ोतरी

LPG सिलेंडर महंगा, मिडिल ईस्ट जंग का असर भारत तक… इतनी हुई बढ़ोतरी

LPG Sylinder Hike
LPG Sylinder Hike

LPG : पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब दुनिया के कई देशों में महसूस किया जा रहा है। खास तौर पर तेल और गैस के बाजार में उथल-पुथल बढ़ गई है। खाड़ी क्षेत्र से गुजरने वाला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज वैश्विक ऊर्जा सप्लाई की अहम कड़ी माना जाता है, लेकिन मौजूदा तनाव के कारण यहां से आपूर्ति बाधित होने की खबरें सामने आ रही हैं। इसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल और गैस की उपलब्धता पर पड़ने लगा है और कई देशों में कीमतें भी तेजी से ऊपर जा रही हैं।

वैश्विक बाजार में बढ़ती अस्थिरता के बीच भारत में भी एलपीजी की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। ताजा संशोधन के बाद घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है।

LPG सिलेंडर महंगा

होटल-रेस्तरां और व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए आने वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 115 रुपये का इजाफा किया गया है। कीमतों में इस बढ़ोतरी के बाद कई शहरों में उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और गैस की संभावित कमी की खबरों के बाद देश के कई हिस्सों में लोग सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों के बाहर पहुंचने लगे हैं। कई जगहों पर लोगों को लंबी कतारों में खड़े होकर गैस बुकिंग और डिलीवरी का इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि सरकार लगातार यह भरोसा दिला रही है कि देश में गैस और तेल की पर्याप्त आपूर्ति मौजूद है और लोगों को किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

बुकिंग नियमों में किया गया बदलाव

स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए सरकार ने गैस सिलेंडर की बुकिंग से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया है। पहले जहां उपभोक्ता 21 दिन के अंतराल के बाद नया सिलेंडर बुक करा सकते थे, अब इस अवधि को बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम सिलेंडरों की उपलब्धता को संतुलित बनाए रखने और अनावश्यक स्टॉकिंग को रोकने के लिए उठाया गया है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत

शहर कमर्शियल गैस कीमत (₹)
नई दिल्ली 1,883.00
मुंबई 1,836.00
चेन्नई 2,043.50
कोलकाता 1,988.50

बाजार पर बनी रहेगी नजर

ऊर्जा बाजार के जानकारों का मानना है कि अगर पश्चिम एशिया में तनाव जल्द कम नहीं हुआ तो तेल और गैस की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है। हालांकि भारत सरकार का कहना है कि देश की ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आपूर्ति पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल उपभोक्ताओं को सलाह दी जा रही है कि वे घबराहट में अतिरिक्त सिलेंडर जमा करने से बचें और सामान्य तरीके से ही गैस की खरीदारी करें।

14.2 KG घरेलू LPG सिलेंडर की आज की कीमतें

शहर कीमत (₹)
नई दिल्ली 913.00
मुंबई 912.50
गुड़गांव 921.50
बेंगलुरु 915.50
चंडीगढ़ 862.50
जयपुर 916.50
पटना 1,002.50
कोलकाता 939.00
चेन्नई 928.50
नोएडा 910.50
भुवनेश्वर 939.00
हैदराबाद 965.00
लखनऊ 950.50
त्रिवेंद्रम 922.00

Read More : PM Kisan की 22वीं किस्त की तारीख तय, आएंगे 2000 रुपये

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?