Home » स्पोर्ट्स » T20WC 2026 जीत के जश्न पर घिरे हार्दिक पांड्या, लगा ये आरोप; पुणे में वकील ने की शिकायत

T20WC 2026 जीत के जश्न पर घिरे हार्दिक पांड्या, लगा ये आरोप; पुणे में वकील ने की शिकायत

T20WC 2026 Hardik Pandya
T20WC 2026 Hardik Pandya

T20WC 2026 : टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद जहां पूरे देश में टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया जा रहा है, वहीं भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं। पुणे के एक वकील ने उन पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप लगाया है। इस संबंध में स्थानीय पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत भी दी गई है। शिकायत में दावा किया गया है कि जीत के बाद जश्न के दौरान पांड्या ने तिरंगे को जिस तरह इस्तेमाल किया, वह राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा के खिलाफ है।

पुणे के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में अधिवक्ता वाजिद खान ने आवेदन देकर पांड्या के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। फिलहाल, सबकी नजर इस पर है कि पुलिस इस शिकायत पर आगे क्या कदम उठाती है।

T20WC 2026

उनका आरोप है कि मैच के बाद मैदान पर हुए जश्न के दौरान हार्दिक पांड्या ने तिरंगे को अपने शरीर के चारों ओर लपेट लिया था। वकील का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज के साथ ऐसा व्यवहार भारतीय कानून के तहत आपत्तिजनक माना जा सकता है। इसी आधार पर उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

राष्ट्रीय सम्मान कानून का दिया हवाला

अपनी शिकायत में वकील ने Prevention of Insults to National Honour Act, 1971 की धारा 2 का हवाला दिया है। इस कानून के तहत राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को दंडनीय अपराध माना जाता है। वाजिद खान का कहना है कि किसी भी नागरिक के लिए तिरंगे का सम्मान करना अनिवार्य है और सार्वजनिक मंच पर उसके साथ असम्मानजनक व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस को इस मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।

वीडियो के आधार पर लगा आरोप

सोशल मीडिया पर जीत के बाद के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें हार्दिक पांड्या जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। कुछ क्लिप में वह अपनी कथित गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ डांस करते और ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाते दिखाई दे रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि इन वीडियो में पांड्या के कंधों और पीठ पर तिरंगा लिपटा हुआ दिखाई देता है। इसी आधार पर उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप लगाया है।

टूर्नामेंट में शानदार रहा प्रदर्शन

हालांकि इस विवाद के बीच यह भी सच है कि पूरे टूर्नामेंट में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा। उन्होंने कई अहम मौकों पर टीम के लिए उपयोगी पारियां खेलीं और गेंद से भी योगदान दिया। नौ मैचों में दो अर्धशतक की मदद से उन्होंने 217 रन बनाए। नामीबिया के खिलाफ उनकी तेजतर्रार पारी को टूर्नामेंट की बेहतरीन पारियों में गिना जा रहा है। शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें आईसीसी की ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट 2026’ में भी जगह मिली है।

Read More : T20 WC 2026 जीत के बाद कुलदीप यादव की नई पारी, लेंगे 7 फेरे

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?