Home » स्पोर्ट्स » Kuldeep Yadav Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं कुलदीप यादव? जानिए कमाई के 5 बड़े जरिये

Kuldeep Yadav Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं कुलदीप यादव? जानिए कमाई के 5 बड़े जरिये

Kuldeep Yadav
Kuldeep Yadav

Kuldeep Yadav Net Worth : भारतीय टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav जल्द ही अपने जीवन की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार 14 मार्च को वह मसूरी के लाइब्रेरी बाजार इलाके में स्थित एक लग्जरी होटल में वंशिका के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। शादी से जुड़ी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। समारोह के लिए होटल के लगभग सभी कमरे 13 और 14 मार्च के लिए बुक कर लिए गए हैं। विवाह के बाद 15 मार्च को परिवार और करीबी मेहमानों के साथ उनकी वापसी की योजना बनाई गई है।

कुलदीप की शादी में क्रिकेट जगत की कई नामी हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है। खबर है कि भारतीय टी20 टीम के कप्तान Suryakumar Yadav समेत टीम के कई खिलाड़ी समारोह में शामिल हो सकते हैं।

Kuldeep Yadav Net Worth

भारतीय क्रिकेट प्रशासन से जुड़े बड़े नाम भी इस आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। आईसीसी के चेयरमैन Jay Shah को भी न्योता भेजा गया है। मेहमानों के ठहरने के लिए मसूरी के दूसरे बड़े होटल में भी विशेष व्यवस्था की गई है। अगर कुलदीप यादव की कमाई और संपत्ति की बात करें तो उनकी कुल नेटवर्थ करीब 32 से 35 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है। क्रिकेट ही उनकी आय का मुख्य स्रोत है। वह भारतीय क्रिकेट बोर्ड के ग्रेड-बी कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा हैं, जिसके तहत उन्हें सालाना करीब 3 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय मैचों की फीस अलग से मिलती है। टेस्ट मैच के लिए करीब 15 लाख रुपये, वनडे के लिए लगभग 6 लाख और टी20 मैच खेलने पर करीब 3 लाख रुपये मिलते हैं।

सबसे बड़ी कमाई

कुलदीप यादव की कमाई में इंडियन प्रीमियर लीग का बड़ा योगदान रहा है। आईपीएल में उनका सफर कई टीमों के साथ रहा है और इसी लीग ने उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया। शुरुआती दौर में उन्हें कम कीमत पर खरीदा गया था, लेकिन प्रदर्शन के साथ उनकी कीमत तेजी से बढ़ती चली गई। हाल के सीजन में दिल्ली फ्रेंचाइजी ने उन्हें बड़ी रकम देकर टीम में बनाए रखा है। अब तक आईपीएल से ही वह करीब 57 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुके हैं।

कमाते हैं लाखों

मैदान के अलावा कुलदीप विज्ञापनों के जरिए भी अच्छी कमाई करते हैं। कई बड़े ब्रांड्स के साथ उनकी साझेदारी है। खेल से जुड़ी कंपनियों से लेकर टेक्नोलॉजी और फाइनेंस सेक्टर के ब्रांड्स तक उनके साथ जुड़े हुए हैं। यही वजह है कि उनकी सालाना आय में विज्ञापन का भी अहम हिस्सा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kuldeep yadav 🇮🇳 (@kuldeep_18)

लग्जरी कार और आलीशान घर

कुलदीप यादव का लाइफस्टाइल भी किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास लग्जरी कारों का अच्छा कलेक्शन है, जिसमें Audi A6 जैसी प्रीमियम कार शामिल है। इसके अलावा उनके पास कानपुर में एक शानदार घर भी है। क्रिकेट में लगातार बेहतर प्रदर्शन के चलते आने वाले वर्षों में उनकी कमाई और संपत्ति में और इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है।

Read More : Cricket पर संकट का असर, भारत में टीम लौटेंगी स्वदेश

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?